साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) थाना साहिबाबाद पुलिस ने चार शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट में प्रयुक्त एक आॅटो,एक तमंचा,दो चाकू व एक लूटी हुयी सोने की चैन व नकद आठ हजार रूपये बरामद किये हैं। यह आटो गैंग सवारी को आटो में बिठाकर सुनसान जगह पर ले जाकर लूट लेता था।
जानकारी के अनुसार थाना साहिबाबाद पुलिस ने कृष्णा इन्जीनियरिंग कालेज लोनी रोड मोहननगर के पास से आमिर पुत्र आलम खां निवासी मौहल्ला टोली नियर दरी फैक्ट्री थाना लोनी गाजियाबाद, मुन्ना उर्फ राशिद पुत्र छोटे खां निवासी मुनव्वर कालोनी थाना लोनी, आकाश पुत्र दयाचंद निवासी ग्राम जुनैदपुर थाना सिकन्द्राबाद जनपद बुलन्दशहर तथा इकबाल पुत्र निसार निवासी इकरामपुर शगुन मैरिज होम के पास थाना लोनी गाजियाबाद को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से लूटी गयी एक सोने की चैन दो चाकू तथा एक तमंचा तथा लूट में प्रयुक्त होने वाला एक आटो यूपी 14सीटी0537 बरामद किया गया है।
साहिबाबाद की जांच में पता चला है कि ये लोग अपने आॅटो में सवारी को बिठा कर उसे सुनसान स्थान पर ले जाकर लूट लेते थे। इस गिरोह ने थाना साहिबाबाद क्षेत्र की लूट की अनेक वारदातों का इकबाल किया है।
फोटो कैप्षन-पुलिस की गिरफ्त में आटो गैंग।



0 comments:
Post a Comment