गोपालगंज, ( संवाददाता ) मरीजो को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में करोडो रुपये खर्च कर आईसीयू का निर्माण किया गया है। लेकिन सदर अस्पताल के आईसीयू में स्वास्थ्य सेवाओ की स्थिति दयनीय है ।
सदर अस्पताल में बना आईसीयू वार्ड सिर्फ दिखावा के लिए है । इसी आईसीयू वार्ड परिसर में डायलिसिस सेंटर भी है । लेकिन आईसीयू वार्ड में न तो कोई स्पेशलिस्ट चिकित्सक है. और न ही कोई स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहते है । जिसकी वजह से यहाँ भर्ती कराये गए मरीजो को उनके हाल पर ही छोड़ दिया जाता है । थावे थाना के केशवपुर निवासी अभिमन्यु पासवान के मुताबिक इनके भाई लवकुश पासवान को डेंगू बुखार हुआ है । दो दिन से सदर अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है । प्राथमिक उपचार करने के बाद अभी तक कोई डॉक्टर और नर्स देखने नही आया । यहाँ भर्ती कराये गए मरीजो को उनके हाल पर ही छोड़ दिया जाता है ।
गौरतलब है की इस अत्याधुनिक आईसीयू वार्ड के निर्माण में करोडो रूपये खर्च किये गए थे । यहाँ अत्याधुनिक मशीने लगायी गयी ताकि मरीजो को निजी क्लिनिक के तर्ज पर बेहतर इलाज की सुविधा दी जा सके । लेकिन यहाँ भर्ती मरीजो को प्राथमिक उपचार कर उनके हाल पर छोड़ दिया जाता है । इस असईसीयू में एसी और मशीन भी लगाये गए लेकिन चलने के अभाव में सब बंद पड़े है ।



0 comments:
Post a Comment