प्रदेश के ससदीय कार्य एवं नगर विकास मंत्री 9 सितम्बर को किसानो को ऋण मोचन प्रमाण-पत्र वितरित करेगें State Parliamentary Affairs and Town Development Minister will distribute credit redemption certificates to the farmers on 9th September.



गाजियाबाद, ( संवाददाता )  प्रदेश के ससदीय कार्य एवं नगर विकास मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना दिनाक 9 सितम्बर को जनपद के किसानो को ऋण मोचन प्रमाण पत्र वितरित करेगे। श्री खन्ना 9 सितम्बर को दोपहर 14ः30 बजे रामलीला ग्राउण्ड राजनगर सैक्टर-10 में किसानों केा ऋण मोचन प्रमाण पत्र वितरित करेगे। तदोउपरान्त 16ः30 बजे प्रैस वार्ता करेगें। मंत्री जी इससे पूर्व प्रातः 10 बजे एस0आर0एम0 यूनिवर्सिटी मोदी नगर में पधारेगे तथा कार्यकर्ताओ की बैठक मे भाग लेगे। दोपहर 12 बजे गाॅधी ग्राउण्ड मोदीनगर में आयोजित जनसभा मे भाग लेगे। 
      प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी रमेश रंजन ने जनपद के पात्र लघु एवं सीमान्त कृषको से अपील की है कि वो इस अवसर पर अपना ऋण मोचन प्रमाण पत्र प्राप्त करने हेतु अवश्य आये। 



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment