गाजियाबाद, ( संवाददाता ) पं0 दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में विकास खण्ड भोजपुर में आयोजित तीन दिवसीय अन्त्योदय मेला एवं प्रदर्शनी का उदघाटन ब्लाॅक प्रमुख कृष्णवीर चैधरी जी ने फीता काटकर किया। इसके उपरान्त संास्कृतिक पण्डाल में पहुचकर पं0 दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्र्यापण कर पुष्प अर्पित करते हुये दीप प्रज्वलित किया।
कार्याक्रम को सम्बोधित करते हुए ब्लाॅक प्रमुख श्री कृष्णवीर चैधरी ने कहा कि सरकार सबका साथ सबका विकास के नारे को हर तरह से साकार करने का कार्य कर रही है। उन्होने स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, ग्रामीण सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओ के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होने अन्त्योदय मेंला एवं प्रदर्शनी के उददेश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होने कहा कि तमाम योजनाओं का लाभ कतिपय लोगो को जानकारी के अभाव में नही मिल पाता है। प्रदर्शनी में लगे स्टालों से लोग जानकारी हासिल कर योजनाओं का लाभ उठा सकते है। वही सूचना विभाग की चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से लोगो को प0 दीनदयाल उपाध्याय के जीवन के विविध आयामों की जानकारी मिल रही है।
इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी श्री आत्म प्रकाश रस्तोगी ने पं0 दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय मेला एवं प्रदर्शनी में लगाये गये स्टालो का अवलोकन किया । उन्होन कहा कि पं0 दीनदयाल उपाध्याय ने गरीवों के उत्थान एवं उनके सामाजिक विकास के लिए आजीवन कार्य किया था। पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी वृहद सरल, सज्जन व ईमानदार स्वभाव के थे। उनके विचारों को आत्मसात करते हुये प्रदेश की वर्तमान लोकप्रिय सरकार ने समाज के लिए निचले स्तर व आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियेा तक सरकार की योजनाओं को उन तक सहज ढंग से पहुचाने के लिए ही अन्त्योदय मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया है। समाज के लिए उनके द्वारा दिया गया योगदान अनुकरणीय है। उन्होने कहा कि यह हम सब के लिए सौभाग्य की बात है कि हम सभी प0 दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्मशताब्दी वर्ष मना रहे है। इस अवसर पर ए0डी0ओ0 पंचायत श्री राजेन्द्र शर्मा ने पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन एवं आदर्शाे पर प्रकाश डाला।
इस मौके पर अन्त्योदय मेला एवं प्रदर्शनी मे सूचना विभाग, उ0प्र0 कौशल विकास मिशन, उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, कृषि रक्षा अनुभाग, सहकारिता विभाग, बेशिक शिक्षा विभाग, बाल विकास परियोजना, राजकीय पशु पालन विभाग, पंचायत राज विभाग, स्वास्थ विभाग आदि द्वारा स्टाल लगाये गये जिसमे उपस्थित लोगो द्वारा अच्छी जानकारी लाभार्थियों एवं जनता को दी गयी।


0 comments:
Post a Comment