'तेरे बाप ने तुझे लॉन्‍च किया वे, मैं बोली तो तूने टॉन्‍ट किया वे: कंगना - kangana ranaut aib the bollywood diva song feat





नई दिल्‍ली: चाहे अपने डायरेक्‍टर की मेल ईगो की बात हो या फिर इंडस्‍ट्री में मौजूद 'नेपोटिज्‍म' की बात, कंगना रनोट अक्‍सर अपने बयानों में खुलकर इंडस्‍ट्री के पीछे की इन सच्‍चाइयों पर बेबाकी से बोलती नजर आती रही हैं. लेकिन अब एक्‍ट्रेस को फिल्‍म में सिर्फ 'लव इंट्रेस्‍ट' समझने और इंडस्‍ट्री के मेल डोमिनिशन कल्‍चर को साफ दिखा रहा है. इस वीडियो में फिल्‍म 'रॉय' के सुपरहिट गाने 'चिटियां कलाइयां...' की पैरोडी बनाई गई है और कंगना इसमें नाचते हुए नजर आ रही हैं. इतना ही नहीं, इस फनी वीडियो में गोने में कंगना गाती हुई नजर आ रही हैं, 'तेरे बाप ने तुझे लॉन्‍च किया वे, मैं बोली तो तूने टॉन्‍ट किया वे... तू करती विक्टिम प्‍ले...'
 


इस वीडियो की शुरुआत में कंगना अपने निर्देशक के पास अपनी लाइने लेकर जाती है और पूछती है कि यह क्‍या है, तो वह उन्‍हें पहचानता ही नहीं है. वह निर्देशक को कहती हैं कि वह फिल्‍म की एक्‍ट्रेस हैं, मेन लीड हैं, लेकिन फिर वह कहती हैं वह 'लव इंट्रेस्‍ट हैं' तो डायरेक्‍टर उन्‍हें पहचान जाता है. कंगना को डांस नंबर के लिए लाइनें दी जाती हैं, ' मेरे सीने पर मल दे आयोडेक्‍स होठों से...'.
 


बता दें कि एआईबी के साथ पिछले कुछ समय में शाहरुख खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, इरफान खान जैसे कई एक्‍टर्स पोडकास्‍ट रिलीज कर चुके हैं. कंगना रनोट पिछले कुछ दिनों से अपनी आने वाली फिल्‍म 'सिमरन' के प्रमोशन में लगी हैं. इसी प्रमोशन के दौरान दिए गए अपने इंटरव्‍यू में कंगना रनोट ने ऋतिक रोशन, आदित्‍य पंचोली, करण जौहर जैसे कई लोगों के बारे में बयान दिए हैं. कंगना के इन बयानों के बाद फरहान अख्‍तर, फराह खान, सोना महापात्रा जैसे इंडस्‍ट्री के कई लोगों ने कंगना के 'विक्टिम कार्ड', 'वुमेन कार्ड' खेलने जैसे बाते कहीं.



निर्देशक हंसल मेहता की फिल्‍म 'सिमरन' 15 सितंबर को रिलीज हो रही है. इस फिल्‍म में कंगना एक गुजराती लड़की प्रफुल पटेल का किरदार निभा रही है.
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment