अपहृत छात्र साहिल नागर
साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) थाना साहिबाबाद क्षेत्र की न्यू करहैड़ा कालोनी निवासी एक व्यक्ति का ग्यारह साल का अपहृत बालक कस्वा देाघट जिला बागपत से बरामद हो गया है। पुलिस का कहना है कि सूचना पर बालक को बरामद करने के लिये छापा मारा गया था, लेकिन छापे की भनक किसी तरह से बदमाशों को लग गयी और बदमाश बालक को वहीं छोड़ कर भाग गये। लेकिन जानकारों का यह कहना है कि बदमाशों को बालक को मुक्त कराने के लिये 10लाख फिरोती दी गयी है।
थानाध्यक्ष साहिबाबाद राकेश सिंह ने बताया कि न्यू करहैड़ा कालोनी निवासी व्यवसायी ओमपाल सिंह नागर का ग्यारह साल का बेटा साहिल नागर बृहस्पतिवार को ट्यूशन पढ़ने के लिये राजेन्द्र नगर सेक्टर तीन में गया था लेकिन वह अपने टीचर के यहां नहीं पहुंचा। टीचर की शिकायत पर घरवालों को बालक के गायब होने का पता चला। परिवालों की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज कर बालक को बरामद करने के लिये सुरागरस्सी की गयी। जांच में पता चला कि बालक को दोघट जिला बागपत में रखा गया है। सूचना पर छापा मारा गया लेकिन बदमाशों को पुलिस के आने की सूचना मिल गयी और बदमाश वहां से बालक को छोड़ कर फरार हो गये। बाद में बालक को बरामद कर परिवार वालों को दे दिया गया है। अपहरणकर्ताओं को कानून के हवाले करने के लिये उनका पता लगाया जा रहा है।
लेकिन परिवार से जुड़े सूत्रों का कहना है कि बालक को वापस पाने के लिये परिवार वालों ने दस लाख की फिराती दी है। बहरहाल यह जांच का विषय है कि बालक फिरौती देकर आया या पुलिस के दबाव से मिला। लेकिन बालक के सकुशल मिलने से परिवार वाले खुश हैं तथा बरामदगी के मुद्दे पर चुप्पी साध गये हैं।



0 comments:
Post a Comment