तीन शातिर ठग गिरफ्तार चार लाख बरामद Three looted thugs recovered four lakhs



साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता )  थाना साहिबाबाद पुलिस ने तीन शातिर ठगों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही से चार लाख नकद व साड़े पांच लाख नकली करेंसी बरामद की है।
          एसपी सिटी आकाश तौमर ने बताया कि थाना साहिबाबाद में इसहाक खान ने तीन लोगों के खिलाफ ठगी की रिपोर्ट लिखायी  थी। इसहाक ने पुलिस को बताया कि उसे मिट्टी में सोने की चरण दिखा कर ठगों ने बताया था कि उनके पास काफी सोना है जो उन्हें मिट्टी की खुदाई के दौरान मिला है वे उसे कम कीमत पर दे सकते हैं। ठगों की बातों में आकर इसहाक ने ठगों को 14 लाख रूपये दे दिये। लेकिन बाद में उसे पता चला कि उसे ठगा गया है जो सोना दिया है वह पीले रंग की धातु है। इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की गयी। जांच में तीन लोगों की गतिविधियों का पता चला। शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली कि कि तीनों ठग शालीमारगार्डन में 80फुटा रोड पर आने वाले हैं। सूचना को सही मान कर ठगों के आने का इंतजार किया गया तथा उनके 80 फुटा रोड पर पहंचते ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने ठगों की निशानदेही से ठगी के चार लाख पांच हजार दो सौ रूपये, पांच लाख तिरेपन हजार के नकली नोट(चूरन बाले)  बरामद किये गये हैं।
    पुलिस ने ठगों के नाम मोहसिन पुत्र इलियास, खालिद पुत्र बल्ले तथा अनीस उर्फ मनीश पुत्र हमीद निवासीगण कस्वा खेकड़ा जिला बागपत हैं। थानाध्यक्ष साहिबाबाद राकेश सिंह ने बताया कि ठगों का यह गिरोह नकली करेंसी को बीच में रख कर उपर असली नोट लगाकर लोगों को ठगते हैं तथा इसके अलावा पीले धातु की चीजों को सोना बता कर ठगते हैं।



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment