ऋतु महेश्वरी ने जिला अधिकारी का पद ग्रहण किया Ritu Maheshwari assumed the post of District Officer



गाजियाबाद, ( संवाददाता )  सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओ का क्रियान्वयन कागजी नही बल्कि सही ढंग से हो इन योजनाओ का लाभ लक्षित समूह के अन्तिम व्यक्ति तक पहुॅचे। क्लीन गाजियाबाद ग्रीन गाजियाबाद अच्छी सडके जाम रहित नगर की यातायात व्यवस्था, अतिक्रमण विहीन सडके तथा निर्धारित अवधि में निर्वाध विधुत आपूर्ति जैसे कार्य प्राथमिकता से किये जायेगे। 
जिलाधिकारी ने आज पद ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुये अपनी प्राथमिकताये बतायी । उन्होने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाये सीधे लाभार्थियो तक पहंुचे इसके लिए हमे सार्थक प्रयास रत रहना चाहिए। जन सामान्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुये गुणवत्ता पूर्ण ससमय समस्याओं  का निस्तारण सुनिश्चित किया जायेगा। गाजियाबाद शहर को क्लीन व ग्रीन सिटी के रूप में विकसित कर अन्य शहरों के लिए पे्ररणा के रूप में विकसित किया जायेगा। गाजियाबाद शहर को प्रदूषण मुक्त बनाते हुये हमें ऊर्जा की बेफिजूल खपत पर रोकथाम करते हुये आने वाली पीढी के लिए ऊर्जा को बचाकर रखना होगा। हमें साफ सफाई पर विशेष ध्यान देते हुये खुले में शौच मुक्त कल्चर अपनाना होगा। जनपद ग्रामीण क्षेत्र शौच मुक्त हो चुका है शहरी क्षे़त्र को भी शीघ्र शौच मुक्त बनाया जायेगा। 
         
जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य व शिक्षा पर विशेष बल देते हुये कहा कि ये दोनों आम जनता से जुडे कार्यक्रम है। विद्यालयो में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा, शिक्षकों की समय से उपस्थिति सुनिश्चित करने के साथ ही सरकारी अस्पतालों में जांच उपचार एवं दवाईयो तथा चिकित्सकों की उपस्थिति सुनिश्चित की जायेगाी। शहर की विधुत आपूर्ति की समस्या को प्राथमिकता दी जायेगी साथ ही घर-घर तक बिजली आपूर्ति मुहैइया करायी जायेगी।
जिलाधिकारी ने आज प्रातः कलेक्टेªट कोषागार में पहुचकर पदभार ग्रहण किया तथा कलेक्टेªट परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के उपरान्त उन्होने मुख्य विकास अधिकारी रमेश रंजन, अपर जिलाधिकारी प्रशासन ज्ञानेन्द्र सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राजेश कुमार, उप जिलाधिकारी सदर पे्रम रंजन सहित वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर जनपद में संचालित योजनाओ एवं कार्यक्रम की प्रगति, जन समस्याओ के निस्तारण की अद्यतन स्थिति, कानून  व्यवस्था आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की। 
ज्ञातव्य है कि नवागन्तुक जिलाधिकारी भारतीय प्रशानिक सेवा की 2003 बैंच की वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी है।  



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment