प्रभारी मंत्री ने किसानों को ऋण मोचन प्रमाण पत्र वितरित किये In-charge Minister distributed loan redemption certificate to farmers



गाजियाबाद, ( संवाददाता )  सबका साथ सबका विकास सरकार की मंशा के अनुरूप  अगर किसान खुश है तो देश खुश है अगर किसान दुुुुखी है तो देश दुखी है इसलिये 2022 का प्रधानमंत्री जी ने जो सपना देखा है कि किसानों की आय को दुगना करना है उसके लिये सरकार काम कर रही है । सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी से पे्ररित होकर अन्त्योदय वाली सरकार है जिसका उद्देश्य है आखिर व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुॅचे। सरकार के घोषणा पत्र में लघु एवं सीमांत किसानों के फसल ऋण मोचन करने की घोषणा की थी जिसको मुख्यमंत्री जी ने कैबिनेट की प्रथम बैठक के 15 मिनट के अन्दर किसानों के लिये फसली ऋण मोचन किया और अपने घोषणा पत्र का वादा पूरा किया। इसी क्रम में जिला स्तरीय आयोजित कैंप में प्रभारी मंत्री श्री सुरेश खन्ना द्वारा लघु एवं सीमांत किसानों के व सतत विकास हेतु फसल ऋण मोचन योजना 2017 के अन्र्तगत ऋणी कृषकों को ऋण मोचन प्रमाण पत्र वितरण हेतु जिला स्तरीय आयोजित कैंप का उद्वघाटन फीता काटकर केन्दी्रय विद्यालय कमला नेहरू नगर के मैदान में किया गया । जिसमें जनपद के किसानों ने जिला स्तरीय आयोजित कैंप में बढ चढकर हिस्सा लिया और किसानों को मा0 प्रभारी मंत्री जी द्वारा प्रथम चरण में पात्र कृषकों को फसली ऋण मोचन प्रमाण पत्र वितरित किये गये । 

आज  के कार्यक्रम में कुल 3302 किसानों को ऋण मोचन प्रमाण-पत्र वितरित किये गये। इन किसान के खातो में 25 करोड 60 लाख रूपये से अधिक की धनराशि स्थानान्तरित कर दी गयी है।  जिसको लेकर किसानों में काफी खुशी का माहौल था। माननीय प्रभारी मंत्री जी ने उ0प्र0 फसल ऋण मोचन योजना के बारे में  किसान भाईयो को बताया कि प्रथम चरण में ऐसे किसानों को प्राथमिकता दी गई है जिन्होने अपने फसली ऋण खातों को आधार कार्ड से जुडवा लिया है। खातों के आधार कार्ड से जुड जाने पश्चात जिला समिति द्वारा अनुमोदन के बाद लाभार्थियो के इन खातो में सीधा भुगतान किया गया है। 
           
इस अवसर पर माननीय प्रभारी मंत्री जी ने योजना क्रियान्यवन के दूसरे चरण के बारे में किसानों को बताया कि जिन किसानो के बैंक फसली ऋण खाते प्रथम चरण में आधार कार्ड से नही जुडे है वे बैंक शाखा में जाकर अपने खाते को आधार कार्ड से जुडवा ले उसके उपरांत द्वितीय चरण में जिला स्तरीय समिति के अनुमोदन के पश्चात भुगतान सीधे लाभार्थियो के ऋण खाते में किया जायेगा। और उसका ऋण मोचन प्रमाण पत्र भी उपलब्ध कराया जायेगा। उन्होने कहा कि तृतीय चरण में ऐसे किसानो को प्राथमिकता दी जायेगी जो प्रथम एवं द्वितीय चरण में छूट गये है उन्हें जिला स्तरीय समिति द्वारा सत्यापन के आधार पर अनुमोदन के पश्चात ऋण खातों में सीधा भुगतान किया जायेगा। फसल ऋण मोचन जिला स्तरीय आयोजित कैंप में समस्त संम्बन्धित बैंको के स्टाल लगाकर भी प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया। किसानों की समस्याओ को भी स्टालो में सुना गया जिनका तत्काल निराकरण कराया गया। आयोजित कैंप में कृषि वैज्ञानिको ने कृषि तकनीक के बारे में किसान बंधुओ को बताया और अच्छी फसल उपचार करने के बारे में विस्तार से बताया ।
                 
इस अवसर पर  केन्द्रीय राज्य मंत्री सत्यपाल सिंह ने कहा कि देश व प्रदेश की वर्तमान  सरकार किसानों के हित में जो कदम उठा रही है वो पिछली सरकारो ने कभी नही उठाया। उन्होने कहा कि समाज की प्रगति के लिये किसानो को समृद्व करना आवश्यक है। किसानों के कल्याण व गांव के उत्थान से देश और समाज का विकास होगा। इस अवसर पर प्रदेश के खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री अतुल गर्ग ने प्रदेश सरकार द्वारा किसानों की प्रगति के लिये उठाये जा रहे कदमो की जानकारी देते हुये बताया कि किसानो को पर्याप्त बिजली तथा 48 घन्टे में खराब ट्रान्सर्फामर बदले जा रहे है। प्रदेश सरकार किसानो की सरकार है।
            जिलाधिकारी ऋतु महेश्वारी ने ऋण मोचन योजना पर प्रकाश डालते हुये कहा कि योजना का उद्देश्य कृषि क्षेत्र को विकसित करना है। छोटे किसानों को कर्ज की देनदारी से बाहर निकालकर इनका आर्थिक एवं सामाजिक उन्नयन करना है। उन्होने कहा कि कृषि क्षेत्र का विकास करके ही समाज का आर्थिक विकास होगा उन्होने किसानो को आश्वस्त किया  कि केन्द्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओ का लाभ किसानो तक गुणवत्तापूर्ण पहुचाने का प्रयास किया जायेगा।   
अन्त में धन्यवाद ज्ञापन मुख्य विकास अधिकारी रमेश रंजन ने किया । इस अवसर पर विधायक गण सर्व श्री मंजू शिवाच, सुनील शर्मा, अजीत पाल त्यागी तथा नन्द किसोर गुर्जर भी उपस्थित रहे। 



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment