गाजियाबाद, ( संवाददाता ) प्रदेश के नगर विकास मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना कल 09 सितम्बर को अपरान्ह 2.30 बजे स्थानीय कमला नेहरू नगर स्थित केन्द्रीय विद्यालय मैदान में आयोजित कार्यक्रम में जिले के किसानो को ऋण मोचन प्रमाण पत्र वितरित करेगे। उक्त कार्यक्रम में विभिन्न व्यवस्थाओ को सुनिश्चित करने के लिए प्रभारी जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी श्री रमेश रंजन ने आज विकास भवन में आयोजित अधिकारियो की एक बैठक में तैयारियो को अन्तिम रूप दिया। उन्होने कार्यक्रम स्थल पर किसानो के बैठने, पेयजल तथा विभिन्न विभागो के लगने वाले स्टालों साफ सफाई एम्बुलेन्स एवं डाक्टरो की टीम की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दियें । श्री रजंन ने कहा कि सम्भागीय परिवहन अधिकारी उप जिलाधिकारी सदर मोदीनगर एवं लोनी से सम्पर्क स्थापित कर किसानों को उनके स्थानो से गन्तव्य तक लाने ले जाने के लिए पर्याप्त मात्रा में बसो की व्यवस्था सुनिश्चित करायेगे।
बैठक में जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि किसानो को कार्यक्रम स्थल तक लाने व वापस भेजने के लिए 75 वसों की व्यवस्था की गई है। सम्बन्धित लेखपालो, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के तथा किसान सहायको के माध्यम से किसानो को बसो की उनके गांव के पास बस की उपलब्धता की सूचना दे दी गई है। सभी किसानो के कार्यक्रम स्थल पर दोपहर 12 बजे तक लाने के निर्देश सम्बन्धित कर्मियो को दिये गये हेै। किसानों को बस से लाने के लिए गु्रप प्रभारी तथा सहप्रभारियों की तैनाती की गयी है। कार्यक्रम में लगभग 4 हजार किसानों को ऋण मोचन प्रमाण-पत्र वितरित किये जायेगे।
प्रभारी जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी रमेश रंजन ने किसानो से अपील की है कि वो ऋण मोचन प्रमाण पत्र प्राप्त करने हेतु अवश्य आये उनके आने जाने की व्यवस्था बसों के माध्यम से की गयी हैं। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन ज्ञानेन्द्र सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राजेश कुमार, उप जिलाधिकारी सदर पे्रम रंजन सिंह व उप जिलाधिकारी लोनी अतुल कुमार तथा उप जिलाधिकारी मोदीनगर अतुल कुमार सहित विभिन्न विभागो के अधिकारी उपस्थित रहे।



0 comments:
Post a Comment