गाजियाबाद, ( संवाददाता ) पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष मनाये जाने के क्रम में जन-जन तक शासन की योजनाओं को पहुंचाने के लिये आज भोजपुर ब्लाक गाजियाबाद में जिला सूचना कार्यालय गाजियाबाद द्वारा तीन दिवसीय मेले के समापन अवसर पर लोगो को दीनदयाल जी के जीवन दर्शन एवं उनके द्वारा किये गये महत्वपूर्ण कार्यो के बारे में बिस्तार से जानकारी प्रदान की गई। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी के उपलक्ष में भौजपुर ब्लाक में आयोजित तीन दिवसीय अन्त्योदय मेला एवं प्रदर्शनी का समापन सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विधायक जी श्री मंजू शिवाच ने पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण कर मेले एवं प्रदर्शनी में लगाये गये स्टालों का अवलोकन किया। उन्होने कहा कि प0 दीनदयाल उपाध्याय ने गरीबो के उत्थान एवं उनके सामाजिक विकास के लिये आजीवन कार्य किया था। उन्होने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानववाद तथा अन्त्योदय की भावना को समाज के अन्तिम छोर में खडे व्यक्तियों तक पहुचाने के लिए इस तीन दिवसीय अन्त्योदय मेला एवं प्रदर्शनी के माध्यम से सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विभागों की योजनाओ के बारे में व्यापक रूप से जानकारी दी गयी है। उन्होने कहा है कि समाज में महिलाओ का वडा योगदान हे महिलाये पुरूषों के साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर समाज के उत्थान के लिये कार्य कर रही है।
इस अवसर पर विकास खण्ड भोजपुर के लेखाकार अविनाश गुप्ता ने पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन एवं आर्दशो पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर जू0हा स्कूल गदाना की विद्यार्थियो टीम ने सरस्वती बन्दना, गणेश वन्दना, सत्यमेव जयते, ओ री चिरइया, बेटी बचाओ बेटी पढाओ, पर गीत एवं सास्कृतिक कार्यक्रम अध्यापिका श्रीमती अर्चना आहूजा के निर्देशन में प्रस्तुत किये। बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती सुमन शर्मा के निर्देशन पर कु0 मीत चैधरी द्वारा नृत्यगान प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर अन्तयोदय मेला एवं प्रदर्शनी में सूचना विभाग, उ0प्र0 कौशल विकास मिशन, उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, कृषि,कृषि रक्षा अनुभाग, सहकारिता विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, बाल विकास परियोजना, राजकीय पशु पालन विभाग, पंचायत ग्राम विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आदि द्वारा स्टाल लगाये गये जिसमें उपस्थित लोगो द्वारा अच्छी जानकारी लाभार्थियो एवं जनता को दी गयी। इस अवसर पर प्रभारी अपर जिला सूचना अधिकारी गौरव दयाल प्रचार सहायक श्री सौरभ शमा, ग्राम प्रधान सहित किसान एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।




0 comments:
Post a Comment