नयी दिल्ली, ( संवाददाता ) दिल्ली पुलिस के 56 वर्षीय एक पुलिस उप निरीक्षक (एसआई) ने आज अपनी कार के भीतर सर्विस पिस्तौल से कथित तौर पर गोली मारकर खुदकुशी कर ली ।
पुलिस ने बताया कि बाले सिंह दिल्ली आर्म्ड पुलिस, दूसरी बटालियन में तैनात थे ।
उत्तरपश्चिम दिल्ली स्थित न्यू पुलिस लाइन में उन्होंने अपनी निजी गाड़ी के भीतर गोली मार ली ।
पुलिस ने बताया कि सिंह को अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया ।
इसकी जांच की जा रही है कि उन्होंने यह कदम क्यों उठाया ।



0 comments:
Post a Comment