अखाड़ा मेले में बजरंग बली की निकाली गई भव्य झांकी The magnificent tableau extracted by Bajrang Bali in the Akhara fair



गोपालगंज, ( संवाददाता )  प्रखंड मुख्यालय बुधवार के दिन बजरंगबली के जयघोष से पूरा वातावरण गूंजता रहा। बरौली में जुलूस व अखाड़ा मेला शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। मेले में बजरंगबली व अन्य देवी देवताओं की झांकी विभिन्न आखाड़ा के संचालकों ने निकाला था। वहीं कई आखाड़ा संचालकों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। हाथी-घोड़ा, बैंड-बाजे के साथ अखाड़ा संचालकों ने विभिन्न देवताओं की झांकी प्रस्तुत कर मेला में आये लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। 

उधर, मेला में सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी। इसको लेकर जिले से अतिरिक्त पुलिस बल के अलावे महिला पुलिस की भी तैनाती की गई थी। गौरतलब हो कि बरौली में महावीरी मेला उत्तर बिहार के सबसे बड़ा मेला है। 

इस मेले को देखने के लिए आसपास के जिले सहित यूपी के कई जिलों से बड़ी संख्या में लोग हर वर्ष आते हैं। इस बार महावीरी मेले में विभिन्न गांवों के 14 अखाड़ा समितियों ने भाग लिया। सभी अखाड़ा के साथ प्रशासन ने मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की थी। वहीं अखाड़ा के संचालकों ने भी सुरक्षा को लेकर अपने वॉलेटिंयर तैनात किए थे। मेले में झूला, छोटा झूला, ब्रेकडांस सहित आदि मनोरंजन के भी साधन थे।



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment