किसानों को ऋण मोचन प्रमाण पत्र का वितरण अब कमला नेहरू नगर स्थित केन्द्रीय विद्यालय ग्राउड मे होगा।
गाजियाबाद, नगर विकास मंत्री एवं जिला प्रभारी सुरेश खन्ना के कार्यक्रम के लिए श्री रामलीला समिति राजनगर ने मैदान देने से इंकार कर दिया। श्री रामलीला समिति के विरोध के बाद प्रशासन को बैकफुट पर आना पड़ा और मंत्री के कार्यक्रम स्थल में बदलाव किया गया। नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना का नौ सितबंर को जनपद का दौरा है। उनका दोपहर 2रू30 बजे शहर में कार्यक्रम है। यहां उन्हें चार हजार किसानों को ऋण माफी के चेक बांटने हैं। जिला प्रशासन ने इस कार्यक्रम को कराने के लिए राजनगर स्थित रामलीला मैदान को तय किया था। प्रशासन के अधिकारी जब मैदान का निरीक्षण करने पहुंचे तो श्री रामलीला समिति राजनगर ने मंत्री के कार्यक्रम के लिए मैदान देने से इंकार कर दिया। उनका कहना था कि मैदान में रामलीला मंचन की तैयारी चल रही है। इस कारण वह मैदान नहीं दे सकते। इस पर अधिकारियों ने कहा कि मंचन शुरू होने में अभी 10 दिन शेष है, वह इसी मैदान पर कार्यक्रम कराएंगे। इसके बाद रात में ही कार्यक्रम जारी कर दिया गया। मगर श्री रामलीला समिति के विरोध जताने पर प्रशासन को झुकना पड़ा और मंत्री के कार्यक्रम स्थल में बदलाव करना पड़ा। यह कार्यक्रम अब कमला नेहरू नगर स्थित केंद्रीय विद्यालय के मैदान में दोपहर 2रू30 बजे किया जाएगा। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि श्री रामलीला समिति राजनगर ने मैदान देने से इंकार कर दिया था। इसके बाद कार्यक्रम स्थल में बदलाव करना पड़ा।



0 comments:
Post a Comment