गाजियाबाद, ( संवाददाता ) थाना मसूरी पुलिस ने कल देर रात किशान यूनीयन घटना तिराहे के पास काजी पुरा से अभियुक्त सादाब उर्फ काले पुत्र साबुद्दीन निवासी फरीदनगर थाना भोजपुर हाल निवासी ताज मौहल्ला डासन थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है । पुलिस के अनुसार इसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर , एक जिन्दा कारतूस तथा एक खोका बरामद हुए है । जो मुकदमा अपराध संख्या 572/17 धारा 307/504 भादवि से सम्बन्धित है ।
नाजायाज चाकू, 48 पव्वे देशी शराब सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार - थाना लोनी बोर्डर पुलिस ने कल देर रात कृष्ण विहार से ललित पुत्र सत्यपाल निवासी गली नं0 9 अमित विहार थाना लोनीबोर्डर जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है । जिसके कब्जे से एक चाकू व 48 पव्वे देशी अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का अवैध रुप से बरामद हुई है ।



0 comments:
Post a Comment