राधे मां की हर चौकी में फिक्‍स होता था एक एक हरकतों का रेट कार्ड - radhey maa follower sensational revealed radhey maa darbar rate card fix





नई दिल्‍ली : गुरमीत राम रहीम के बाद अब एक और कथित धर्मगुरु विवादों के घेरे में है. ये हैं विवादित धर्मगुरु राधे मां. राम रहीम और उसके डेरे के बाद अब राधे मां के बारे में भी खुलासे हो रहे हैं. उसके बारे में नया खुलासा उसके  ही एक पुराने भक्‍त ने किया है कि कैसे राधे मां की हर चौकी में उसकी एक एक हरकतों का रेट कार्ड फिक्‍स होता था. कैसे वह पैसे लेक‍र अपने भक्‍तों के साथ आपत्तिजनक हरकतें करती थी. खुद को दुर्गा मां का अवतार बताने वाली विवादित धर्मगुरु राधे के बारे में ये सभी चौंकाने वाले खुलासे मनमोहन गुप्‍ता नाम के शख्‍स ने किए हैं.


मनमोहन गुप्‍ता मुंबई में एक दुकान के मालिक हैं. उनके ही मकान के ऊपरी हिस्‍से में राधे रहती थी. खुद मनमोहन राधे के भक्‍त रह चुके हैं. एक टीवी चैनल के साथ बातचीत में मनमोहन गुप्‍ता ने राधे पर ये गंभीर आरोप लगाए हैं. मनमोहन गुप्‍ता ने  बताया कि राधे जिस चौकी में जाती है और वहां पर भक्‍तों को दर्शन देती है, उसका एक रेट कार्ड पहले से फि‍क्‍स होता है. इतना ही नहीं जो भक्‍त चौकी में ज्‍यादा पैसे देता है, राधे उसकी गोद में बैठ जाती है. और ज्‍यादा पैसा देने वाले को किस तक देती है. कई भक्‍तों को पैसे के लिए गले भी लगाती है.



मनमोहन गुप्‍ता ने कहा, जो भी इच्‍छुक व्‍यक्‍त‍ि राधे की चौकी का कार्यक्रम रखता है, उसे चौकी का रेट कार्ड थमा दिया जाता है. उसे अपनी हैसियत के मुताबिक राधे की मांग पूरी करनी पड़ती है. सबसे बड़ी चौकी का आयोजन करने वाले भक्‍त को राधे मां का किस मिलता है. वह भक्‍त राधे मां को गोद में उठा सकता है, इतना ही नहीं उसे राधे को गले लगाने का मौका भी मिलता है. कई बार भक्‍त की हैसियत के मुताबिक रेट कार्ड कम या ज्‍यादा भी किया जाता है.



चौकी के आयोजन से संबंधित सारी डीलिंग राधे के खास एजेंट टल्‍ली बाबा करते हैं. मनमोहन गुप्‍ता के अलावा वकील फाल्‍गुनी ब्रह्मभट्ट ने भी राधे पर गंभीर आरोप लगाए थे. फाल्‍गुनी ने कहा था कि राधे मां के कार्यक्रमों में जमकर अश्‍लीलता होती है. कुछ फॉलोअर्स ने उनसे इसके बारे में शिकायत की थी. फाल्‍गुनी ने तो यहां तक दावा किया था कि राधे कोई धर्मगुरु नहीं है. वह तो लोगों को रिझाने का काम करती है. यही कारण है कि वह लोगों को किस करती हैं, वह जवान लड़कों की गोद में तक बैठती हैं.
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment