न्यायपालिका की दृष्टि से भी गवर्नर के कार्यकाल की रक्षा किये जाने की भी वकालत की पूर्व गवर्नर राजन ने - softie nature rbi governor may lose respect says raghuram rajan





मुम्बई: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने कहा कि यदि केन्द्रीय बैंक का प्रमुख नरम है तो अपनी टीम के सदस्यों के बीच उसके सम्मान खोने का खतरा होता है. उन्होंने न्यायपालिका की दृष्टि से भी गवर्नर के कार्यकाल की रक्षा किये जाने की भी वकालत की.

राजन ने अपनी पुस्तक ‘आई डू व्हाट आई डू’ के लोकार्पण के दौरान कहा कि यकीनन केन्द्रीय बैंक के प्रमुख के लिए बेहतर प्रदर्शन करने के लिए कार्यकाल आवश्यक है. उन्होंने कहा ‘‘ यदि आप कोमल और अनुसेवी हैं तो आप अपने स्टाफ सदस्यों से सम्मान खो देते है. आप एक संस्थान में कितनी दूर तक जा सकते है जहां लोग आपकी पीठ पीछे से बात करते है कि आप बहुत अनुसेवी हैं. इसलिए लोग (कार्यालय में) बहुत जल्द खुद को मजबूत करते है.’’

उन्होंने कहा कि आरबीआई और सरकार के बीच हमेशा तनाव बना रहता है. उन्होंने स्वतंत्रता सुनिश्चित करने के लिए कार्यकाल (गवर्नर का) और स्थान (आरबीआई का) की रक्षा करने का आह्वान किया.
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment