बर्कले : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने अमेरिकी दौरे पर बर्कले की यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया में संबोधन किया. इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला. हालांकि व्यक्तिगत रूप से कुछ मामलों पर उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ की. राहुल गांधी ने सरकार की नोटबंदी, कश्मीर नीति और विदेश नीति पर सरकार को गलत ठहराया. स्वच्छ भारत अभियान को राहुल गांधी ने सराहा.
राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी मेरे से अच्छे वक्ता हैं. उन्होंने कहा कि मैं विपक्ष का नेता हूं लेकिन मोदी मेरे भी पीएम हैं. प्रधानमंत्री मोदी अच्छे वक्ता हैं, उनके पास लोगों तक अपना संदेश पहुंचाने की कला है. लेकिन वो अपनी पार्टी के नेताओं की नहीं सुनते. स्वच्छ भारत अभियान की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि यह आइडिया मुझे काफी पसंद आया.
राहुल गांधी ने कहा कि ऐसा पहली बार हो रहा है जब रूस पाकिस्तान को हथियार बेच रहा है. इससे पहले कभी भी ऐसा नहीं हुआ. नेपाल, वर्मा, श्रीलंका, मालदीव में चीन का दबदबा बढ़ रहा है, विदेश नीति में बैलेंस करना जरूरी है. हमें अमेरिका के साथ दोस्ती करना जरूरी लेकिन दूसरे देशों से भी रिश्ते बनाना जरूरी है. मैंने अमेरिका से काफी कुछ सीखा और अब भारत में अप्लाई कर रहा हूं.
कांग्रेस उपाध्यक्ष ने बर्कले में मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नोटबंदी से देश को नुकसान हुआ है. देश की अर्थव्यवस्था GDP 2 प्रतिशत तक गिर गई. नोटबंदी करते समय संसद को अंधेरे में रखा गया. उन्होंने यह भी कहा कि हमारी पार्टी ने लोगों को राइट टू इंफोर्मेशन (आरटीआई) का अधिकार दिया. लेकिन मोदी जी ने आरटीआई पर शिकंजा कस दिया और इसको बंद कर दिया.
राहुल ने बीजेपी पर गलत बातें फैलाने का भी आरोप लगाया. उन्होंने कांग्रेस का नाम लिए बिना कहा कि कोई भी पार्टी जो देश में 10 साल तक सत्ता में है वो अभी बुरे समय से गुजर रही है, भारत में कोई लंबे समय तक सत्ता में नहीं रह सकता. कांग्रेस बीजेपी और RSS की तरह नहीं है, मेरा काम लोगों का सुनना है उसके बाद फैसला लेने का है. मैं किसी और की तरह खड़ा होकर नहीं बोलता देखिए मैं ये कर दूंगा. बीजेपी ने लोगों से बात करना बंद कर दिया है. नरेगा, जीएसटी हमारा प्रोग्राम है, और अब वो उस पर ही काम कर रहा है.



0 comments:
Post a Comment