राकेश हत्याकाण्ड का खुलासा, दो गिरफ्तार Rakesh murder case: Two arrested



साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता )  थाना साहिबाबाद पुलिस ने पंचशील कालोनी में पिछले 4 सितम्बर को राकेश नाम के युवक की हुई हत्या के मामले में दो लोगों को कत्ल के सामान के साथ गिरफ्तार किया है। यह हत्या गांजा पीने के विवाद में की गयी थी। 
          एसपी सिटी आकाश तौमर ने बताया कि थानाध्यक्ष साहिबाबाद राकेश कुमार सिंह एवं एसएसआई जितेन्द कुमार सिंह को हत्या की विवेचना के दौरान पता चला के मृतक राकेश पुत्र हरीकिशन को गांजा पीने की आदत थी। घटना के 15 दिन पहले गांजा पीने के मुद्दे पर विकास एवं गौरव के साथ राकेश का विवाद हो गया था। 4 सितम्बर को तीनों ने मिलकर शराब पी तथा बाद में राकेश के साथ फिर से विवाद हो गया। राकेश को जव नशा चढ़ गया तो कूड़े के ढेर पर पड़ी एक प्लास्टिक की रस्सी से दोनों ने मिल कर राकेश का गला दबा दवा कर हत्या कर दी।
       बृहस्पतिवार को भौपुरा के लोनी रोड तिराहे से राकेश की हत्या करने वाले दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में दोनोें की निशानदेही से हत्या में प्रयुक्त रस्सी को बरामद कर लिया गया। दोनों हत्या के आरोपियों के नाम  विकास पुत्र स्व. सुखवीर निवासी पंचशील कालोनी निकट नीतू डेरी तथा गौरव पुत्र  कृष्णपाल निवासी पंचशील कालोनी थाना साहिबाबाद जिला गाजियाबाद हैं। 



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment