प्लास्टिक दाना फैक्ट्री में आग Fire in Plastic Dana Factory



                                                                        प्लास्टिक दाना फैक्ट्री में लगी आग।
                                                                   
साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता )  राजीव नगर कलोनी भोपुरा स्थित एक  प्लास्टिक दाना बनाने की फैक्ट्री में बृहस्पतिवार को आग लग गयी। आग इतनी भीषण थी कि उसकी चपेट में आकरे पड़ोस के कई मकान जल कर राख हो गये। बाद में फायर कर्मियों ने आकर आग पर काबू पाया।
      जानकारी के अनुसार राजीव कलोनी भोपुरा  में नेहरुल की  प्लास्टिक दाना बनाने की एक फैक्टरी और गोदाम है। इस फैक्ट्रर को स्थानीय लोग अवैध बताते हैं। इसमें बृहस्पतिबार की सुवह में आग लग गयी। आग इतनी भीषण थी कि इसने पड़ोस के अनेक मकान भी चपेट में ले लिये। आग से पड़ोसी ललित के मकान का लाखों का सामान भी जल गया। बाद में फायर ब्रिगेड ने आकर आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया गया।
     बता दें कि राजीव नगर कलोनी में अनेक अवैध प्लास्टिक गोदाम और फैक्टरी हैं जो  प्लास्टिक का गुल्ला और दाना बनाती हैं। पिछली सरकार में इन फैक्ट्रियों को सील करने का आदेश हाईकोर्ट यह आदेश भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गये। आरोप है कि जिला प्रशासन की मिली भगत के चलते कार्रवाई के नाम पर केवल खाना पूर्ति की गयी और कारखाने दो चार दिन के बाद चालू हो गये। भौपुरा भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद कसाना ने बताया की समय रहते अवैध फैक्ट्रियों पर कार्यवाही नही हुई तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। आज भी समय रहते लोग फैक्ट्री और घरों से निकले लोगों ने भाग कर अपनी जान व माल को बचाया। नहीं तो बड़ा हदशा हो सकता था। 




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment