गाजियाबाद, ( संवाददाता ) थाना विजयनगर पुलिस ने आज सुबह 8.40 बजे एनएच -24, टी -पॉइन्ट विजयनगर से 3 शातिर हत्यारे को गिरफ्तार कर बोरे में मिले शव की हत्या का खुलासा किया है । एसपी सिटी आकाश तोमर के अनुसार हत्या पुष्पा पत्नी राकेश निवासी 1014ए पुराना विजयनगर उम्र करीब- 40 वर्ष, की हत्त्या कर हत्यारों ने शव को एक प्लास्टिक के बोरे मे भर कर फेका गया था । उनहोंने बताया कि महिला की शव को बोरे मे भरकर उसके बाद रस्सीयों द्वारा बांधा गया था, जिसके पास से एक बैग भी बरामद हुआ, जिसमे मिले टिकट के माध्यम से महिला शव की पहचान की गई ।
पकड़े गए तीनों हत्यारों में उधम उर्फ राहुल पुत्र महेन्द्र कुमार निवासी इंदिरापुरम स्कूल के पीछे माता कॉलोनी थाना विजयनगर जनपद गाजियाबाद, विक्की पुत्र राकेश निवासी ननकी चैक के पास विजयनगर थाना विजयनगर जनपद गाजियाबाद तथा गौरव पुत्र ओमप्रकाश निवासी के- 8, सैक्टर-9, विजयनगर जनपद गाजियाबाद हैं । हत्यारे हत्या कर फरार हो गए थे । अभी भी इनका एक साथी नन्द किशोर पुत्र लीलाघर निवासी- नन्दनगरी दिल्ली फरार है । उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं ।
1444 पव्वे क्रेजी रोमा व्हिस्की अंग्रेजी शराब मय गाडी मारुती सहित 2 अभियुक्त गिरफ्तार - थाना कविनगर पुलिस कल देर रात करीब 10.55 बजे एनडीआरएफ कट से अभियुक्त उमेश पुत्र नैन सिंह निवासी म0नं0 339 भाटिया मोड थाना सिहानीगेट जनपद गाजियाबाद तथा मनीष पुत्र रोहताश निवासी म0नं0 101 गली नं0 13 राहुल विहार थाना विजयनगर जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है । जिनके कब्जे से 1444 पव्वे व्हिस्की अरुणाचल मार्का अंग्रेजी शराब व एक गाडी नं0 डीएल 9 सीजे 3777 में ले जाते समय बरामद हुई है ।



0 comments:
Post a Comment