गाजियाबाद, ( संवाददाता ) निर्मल हिन्डन अभियान के तहत मण्डलायुक्त डा0 प्रभात कुमार ने लोगो से वृक्षरोपड करने का आह्वान किया है। अटौर लगला गांव में हिन्डन किनारे आयोजित पौधरोपड कार्यक्रम में मण्डलायुक्त ने लोगो को सम्बोधित किया। उन्होने अपील की पौधरोपड को हर व्यक्ति अपने जीवन का हिस्सा बनाये फिर उसे परिवार की तरह पाले। उन्होने कहा कि आज पोैधरोपड के जरिये हिन्डन एवं इस शहर को जो कुछ देगे, उसकी कोई कीमत नही आंकी जा सकती इसलिए आज जो पौधे लगा रहे है। उन्हे एक बच्चे की तरह पालना होगा।
उधर इस मौके पर जी0डी0ए0 बीसी कचंन वर्मा ने जिला प्रशासन व जी0डी0ए0 अधिकारियों की तारीफ की उन्होने कहा कि हिन्डन किनारे वृक्षा रोपड के लिए जमीन तलाशने का कार्य आसान नही था । शुरूआत में थोडी सी जमीन मिली लेकिन प्रशासन के सहयोग से 27 हैक्टेयर चिन्हित की गई। वही ए0डी0एम0 प्रशासन ज्ञानेन्द्र सिंह ने कहा कि आयुक्त महोदय की पे्ररणा एवं मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम सम्पन्न हो रहा है। उधर पर्यावरणविद्व विजय पाल बघेल ने कहा कि मण्डलायुक्त के सहयोग व मार्गदर्शन से आज पित्रपक्ष के पहले दिन हजारो लोग अपने पूर्वजो की स्मृति में वृक्षा रोपड कर सके।
इस कार्यक्रम में प्रभारी जिलाधिकारी रमेश रंजन एस0डी0एम0 सदर पे्रम रंजन सिंह, जी0डी0ए0 सचिव, रविन्द्र गोडबोले, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी स्वयं सेवी सगंठनो के पदाधिकारी तथा विद्यालयो के बच्चे व प्रधानाचार्य तथा स्थानीय ग्रामवासी बडी संख्या में उपस्थित रहे। मण्डलायुक्त ने इस अवसर पर पारिजात वृक्ष का रोपड किया। अन्य अधिकारियों कर्मचारियों स्थानीय लोग तथा बच्चो द्वारा भी वृक्षारोपड किया गया।


0 comments:
Post a Comment