आधुनिक प्रौद्योगिकी की मदद से फिर से बनाएंगे आरके स्टूडियो: ऋषि कपूर RK Studio will recreate with the help of modern technology: Rishi Kapoor



मुंबई, ( शांतिदूत न्यूज नेटवर्क )  मशहूर अभिनेता रिषि कपूर ने कहा है कि हाल ही में आग लगने से जल चुके आरके स्टूडियो का वह फिर से निर्माण करेंगे। ऋषि कपूर (65) ने ट्विटर पर स्टूडियो की हालत बयां करने वाली एक तस्वीर लगाकर घटना के बारे में बताया है। इस स्टूडियो का निर्माण उपनगरीय चैम्बूर में अभिनेता-फिल्म निर्माता राज कपूर ने 1948 में किया था। ट्वीट में ऋषि ने लिखा है, ‘‘16 सितंबर 2017 को विनाशकारी आग में यह जल गया। दुखती यादें रहेंगी लेकिन हम इस स्टूडियो का फिर से निर्माण करेंगे।’’


अभिनेता ने स्टूडियो की कुछ पुरानी तस्वीरें भी साझा कीं जिसमें स्टूडियो के स्वर्णिम दिनों की झलक मिलती है। ‘सुपर डांसर’ कार्यक्रम के सेट पर आग लग गई थी। यह आग आरके स्टूडियो के इलेक्ट्रिक विंग से फैली थी और भूतल जल कर खाक हो गया। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली। जिस समय घटना हुयी उस समय वहां कोई मौजूद नहीं था।



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment