एएसआई का गोलियों से छलनी शव घर से मिला Sissue body found from home with ASI bullets



गुरूग्राम,  (भाषा) फरीदाबाद पुलिस के एक सहायक उपनिरीक्षक का गोलियों से छलनी शव उसके गुरूग्राम के डीएलएफ फेज-थ्री स्थित आवास में पाया गया है।

पुलिस ने आज बताया कि एएसआई नरेश यादव का शव उसके बिस्तर पर पाया गया।

पुलिस ने बताया कि इस घटना की उसे जानकारी मिलने के बाद से एएसआई के परिवार के सदस्य लापता हैं।

गुरूग्राम पुलिस में एसीपी मनीष सहगल ने बताया, ‘‘हम उनके बेटे को ढूंढ रहे हैं ताकि इस बात का पता लगाया जा सके कि यह हत्या थी या आत्महत्या।’’ अधिकारी के पड़ोसियों के अनुसार सहगल ने कहा कि जिस समय एएसआई की मौत हुई उस वक्त उसके परिवार के सदस्य मौजूद थे।

उन्होंने कहा, ‘‘पहली नजर में यह संपत्ति विवाद का मामला लगता है। हालांकि, हम सभी पहलुओं से जांच कर रहे हैं।’’ उन्होंने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment