शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया Teacher's Day was celebrated with great enthusiasm



गोपालगंज, ( संवाददाता )  आज भारत के पहले उपराष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयन्ती सह शिक्षक दिवस हथुआ के सभी स्कूलों एवं कोचिंग संस्थानों में बड़े धूमधाम से मनाया गया। ए.एन.एम ट्रेनिंग स्कूल में आयोजित समारोह में प्राचार्य पुष्पा शर्मा ने सभी छात्राओं के साथ केक काटकर शिक्षक दिवस मनाया उन्होंने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि वह एक महान शिक्षाविद, दार्शनिक,और चिन्तक थे ।  उन्होंने अपने जीवन के महत्वपूर्ण 40 वर्ष शिक्षक के रूप में अध्यापन कार्य में व्यतीत किये थे । शिक्षा और शिक्षक की राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका को उन्होंने एक युगद्रष्टा की तरह देखा और समझा था इसलिए अपना जन्मदिन शिक्षकों को समर्पित किया | शिक्षकों ,आचार्यों की महती भूमिका है | साथ ही इम्पेरियल स्कूल, रोआएल रिडर एकेडमी स्कूल सहीत सभी कोचिंग संस्थानों में शिक्षक दिवस मनाया गया। 

सुबह से ही पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं का जमावड़ा स्कूलों एवं कोचिंग संस्थानों में लगा रहा छात्रों ने अपने शिक्षकों को कई प्रकार के तोहफे भी दिए । ए.एन.एम ट्रेनिंग स्कूल में आयोजित समारोह में स्कूल कि ट्वीटर मधुमिता शर्मा, गौतम बोस,मंटु मोदनवाल,सुमन सिंह, अकांक्षा,रितु,अर्चना,चंदा, पुजा इत्यादि छात्राएं मौजूद थी।





Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment