कोन्हवा मोड़ पर मारपीट में तीन जख्मी, दो गिरफ्तार Three injured in Kanhwa turn, two arrested



गोपालगंज, ( संवाददाता )  नगर थाने के कोन्हवां मोड़ पर हुई मारपीट में तीन लोग जख्मी हो गए। जख्मी लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज दोनों पक्षों की ओर से एक-एक आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों में डुमरिया गांव के अबरार अंसारी व चांदसी चौधरी शामिल हैं। एक पक्ष की ओर से मनोज यादव ने कोन्हवां मोड़ स्थित डॉ. परशुराम चौधरी के साथ मारपीट व क्लीनिक में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाकर अबरार समेत चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से अबरार अंसारी ने बुलेटे गाड़ी नहीं बेचने पर मारपीट करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment