केवाईएस ने राज्यों पर नीट थोपने कों लेकर भाजपा सरकार की कड़ी भर्त्सना की KYS has strongly condemned the BJP government for imposing sanctions on the states



नीट परीक्षा के खिलाफ आंदोलनरत तमिल छात्रों के समर्थन में प्रदर्शन में निभाई हिस्सेदारी

नई दिल्ली, ( विशेष संवाददाता )  क्रांतिकारी युवा संगठन (केवाईएस) ने आज नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) को सभी राज्यों पर ज़बरदस्ती थोपे जाने के खिलाफ आर्ट्स फैकल्टी पर प्रदर्शन में हिस्सेदारी निभाई| ज्ञात हो कि यह विरोध प्रदर्शन तमिल छात्रों के समर्थन में किया गया था जो इस परीक्षा को ज़बरदस्ती थोपे जाने और इस कारण एक दलित छात्रा को आत्महत्या करने को मजबूर होने को लेकर तमिल नाडू और केन्द्रीय भाजपा सरकार के खिलाफ आन्दोलनरत हैं|

ज्ञात हो कि इस साल से नीट परीक्षा सभी मेडिकल कालेजों में एडमिशन लेने के लिए अनिवार्य कर दी गयी है| यह परीक्षा, उन छात्रों को वरीयता देती है जो सीबीएसई बोर्ड वाले प्राइवेट स्कूल और कोचिंग क्लास का खर्चा उठा सकते हैं| राज्य सरकारों द्वारा चालित स्कूलों के छात्रों को इस परीक्षा से काफी समस्या हो रही है, क्योंकि पहले 12वीं के अंकों के अनुसार उन्हें एडमिशन मिल सकता था, जो इस परीक्षा को थोपकर खत्म कर दिया गया है| इसके अतिरिक्त, इस परीक्षा से राज्य सरकारों को अपने छात्रों के लिए शिक्षा नीति बनाने में भी स्वायत्ता खत्म करने की चेष्टा की गयी है| केवाईएस भाजपा सरकार द्वारा इस परीक्षा को राज्य सरकारों पर थोपने और वंचित और पिछड़े पृष्ठभूमि के छात्रों के साथ खुले तौर पर भेदभाव करने को लेकर कड़ी निंदा करता है| आने वाले दिनों में केवाईएस भाजपा सरकार की छात्र-विरोधी नीतियों के खिलाफ अपना संघर्ष तेज़ करेगा|




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment