दिल्ली में हथियारों के दो डीलर गिरफ्तार Two arms dealers arrested in Delhi



नयी दिल्ली,  ( संवाददाता )   दो संदिग्ध हथियार आपूर्तिकर्ताओं को यहां गिरफ्तार किया गया है और उनसे 17 स्वचालित पिस्तौल बरामद किए गए। यह जानकारी आज पुलिस ने दी।

पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) पी एस कुशवाह ने बताया कि एक आरोपी कैलाश (35) को निजामुद्दीन यमुना ब्रिज इलाके से दो सितम्बर को पकड़ा गया।

उससे सात पिस्तौल जब्त किए गए।

अधिकारी ने बताया कि एक अन्य आपूर्तिकर्ता माधव रावल (25) को राजघाट के नजदीक सलीमगढ़ बायपास से पकड़ा गया जो मध्यप्रदेश के धार जिले का रहने वाला है। उससे सात अवैध अत्याधुनिक पिस्तौल के साथ ही नौ अतिरिक्त मैगजीन भी बरामद किए गए।

पुलिस ने बताया कि कैलाश झांसी (उत्तरप्रदेश) के किसी हथियार आपूर्तिकर्ता के लिए काम करता था जबकि रावल मेरठ (उत्तरप्रदेश) के किसी हथियार आपूर्तिकर्ता के लिए काम करता था।



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment