इन शर्ते पर मिलेगा वोडाफोन का 4G स्मार्टफोन 999 में - vodafone launched micromax bharat 2 ultra 4g smartphone with effective price of 999



नई दिल्ली : टेलीकॉम इंडस्ट्री में चल रहे प्राइस वार और डाटा वार का फायदा सीधा ग्राहकों को मिल रहा है. दिवाली पर एयरटेल, जियो और वोडाफोन (vodafone) ने अपने कस्टमर्स के लिए कई धमाकेदार ऑफर पेश किए थे. पिछले दिनों एयरटेल ने 1399 रुपये में 4G स्मार्टफोन पेश किया था, जिसे ग्राहकों ने काफी पसंद किया था. इससे पहले बीएसएनएल ने भी किफायती फीचर फोन पेश किया था. अब सस्ते 4G हैंडसेट की रेस में वोडाफोन ने भी छलांग लगा दी है.

वोडाफोन ने मोबाइल निर्माता कंपनी माइक्रोमैक्स के साथ मिलकर 999 रुपये के इफेक्टिव प्राइस पर Bharat 2 Ultra 4G स्मार्टफोन पेश किया है. कंपनी के इस ऑफर में एयरटेल और जियो की तरह ही कई शर्तें दी गई हैं. ऑफर के तहत आपको स्मार्टफोन खरीदने के लिए 2,899 रुपये देने होंगे.


आप यदि वोडाफोन के ऑफर के तहत 4G स्मार्टफोन खरीदते हैं तो इसके लिए आपको पहले 2,899 रुपये देने होंगे. इसके बाद तीन साल तक हर महीने आपको 150 रुपये या इससे ज्यादा का रिचार्ज करना जरूरी होगा. यदि आप लगातार 18 महीने तक 150 या इससे ज्यादा का रिचार्ज कराते हैं तो 18 महीने बाद कंपनी की तरफ से आपको 900 रुपये वापस किए जाएंगे. इसके ठीक 18 महीने के बाद आपको 1,000 रुपये वापस किए जाएंगे.


Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment