नयी दिल्ली, (भाषा) बाहरी दिल्ली के अलीपुर इलाके में आज सुबह एक पर्यटक बस के पलट जाने से छह लोग मामूली तौर पर जख्मी हो गए ।
पुलिस ने बताया कि बस का ड्राइवर मौके से फरार हो गया और वह उसकी तलाश कर रही है ।
घटना की सूचना आज सुबह करीब छह बजे दी गई ।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बस जब बख्तावरपुर इलाके में पहुंची तो किसी गड़बड़ी की वजह से वह पलट गई ।
उन्होंने बताया कि बस में करीब 50 लोग सवार थे और पानी के मोटर इसकी छत पर रखे हुए थे । बस पर क्षमता से अधिक यात्रियों के सवार होने का संदेह हैं ।
अधिकारी ने बताया कि 56 साल के सतनाम सिंह को गंभीर चोटें आई लेकिन वह खतरे से बाहर हैं ।
बाकी यात्रियों का प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई ।



0 comments:
Post a Comment