आज गुजरात विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर सकता है चुनाव आयोग - gujarat poll schedule likely to be announced





अहमदाबाद: गुजरात में विपक्ष एक तरफ चुनाव आयोग पर बीजेपी के पक्ष में चुनाव के ऐलान में देरी को मुद्दा बना रहा है. वहीं आज चुनाव आयोग विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर सकता है. गुजरात में दो चरणों में चुनाव होने की संभावना है. 182 सीटों वाली गुजरात विधानसभा का कार्यकाल 23 जनवरी को खत्म हो रहा है. इससे पहले जब चुनाव आयोग ने हिमाचल प्रदेश में चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था, तब ये सवाल उठे थे कि गुजरात चुनाव की तारीखें क्यों नहीं बताई गईं. बाद में चुनाव आयोग ने कहा कि गुजरात के कुछ इलाकों में बाढ़ के बाद राहत का काम चल रहा है. इस काम में लगे लोगों की चुनाव में ड्यूटी लगा दी जाएगी तो राहत का काम प्रभावित होगा. 2012 में हिमाचल और गुजरात के चुनाव का ऐलान एक साथ किया गया था.



गुजरात चुनाव की तारीखों के ऐलान में देरी पर जो चुनाव आयोग ने दलील दी कि राज्य में बाढ़ की राहत के काम की वजह से ऐलान देर से हुआ. जब इसकी पड़ताल एनडीटीवी ने की तो सच सामने आया, जो चौंकाने वाला है. ज्यादातर जिलों के अधिकारियों ने बताया कि अगर बाढ़ आई भी थी तो वहां पर राहत का काम बहुत पहले पूरा कर लिया गया है. कुछ जिलों में तो बाढ़ आने की बात भी नहीं है, सिर्फ भारी बारिश होने की बात सामने आ रही है.
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment