तूफान की चेतावनी : पश्चिम बंगाल के गंगा क्षेत्रों के ऊपर दबाव तेज होकर गहरे विक्षोभ में बदला Hurricane Warning



नई दिल्ली, ( विशेष संवाददाता )  पश्चिम बंगाल के गंगा क्षेत्रों के ऊपर हवा का दबाव तेज होकर पिछले तीन घंटों में पश्चिम-उत्‍तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ गया है। हवा का यह दबाव तेज होकर एक गहरे विक्षोभ में बदल गया और 09 अक्‍टूबर, 2017 की सुबह साढ़े आठ बजे कोलकाता के निकट पश्चिम बंगाल के गंगा क्षेत्रों के ऊपर अक्षांश 22.5 उत्‍तर एवं देशांतर 88.4 डिग्री पूर्व में केन्द्रित हो गया। इसके अगले 24 घंटों के दौरान प्रारंभ में धीरे-धीरे पश्चिम-उत्‍तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ने की उम्‍मीद है।

चेतावनी :

भारी वर्षा की चेतावनी

अगले 24 घंटों के दौरान कुछ स्‍थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा एवं पश्चिम बंगाल के गंगा क्षेत्रों के ऊपर कुछ छिटपुट स्‍थानों पर बेहद भारी वर्षा होने तथा उसके बाद के 24 घंटों में छिटपुट स्‍थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की आशंका है।
अगले 48 घंटों के दौरान अधिकांश स्‍थानों पर वर्षा तथा उत्‍तर ओडिशा एवं झारखंड में छिटपुट स्‍थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की आशंका है।
अधिकांश स्‍थानों पर वर्षा तथा 10 अक्‍टूबर को छत्‍तीसगढ़ एवं दक्षिण ओडिशा तथा 10 एवं 11 अक्‍टूबर को बिहार में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की आशंका है।

तेज हवा की चेतावनी

अगले 24 घंटों के दौरान उत्‍तर ओडिशा एवं पश्चिम बंगाल में तथा आस-पास 45 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे से लेकर 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलेंगी।
अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिम बंगाल के गंगा के क्षेत्रों में 45 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे से लेकर 65 किलोमीटर प्रति घंटे तथा ओडिसा एवं झारखंड के आस-पास के क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर से लेकर 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने की आशंका है।
समुद्र की स्थिति : अगले 24 घंटों के दौरान उत्‍तर ओडिशा एवं पश्चिम बंगाल तटों एवं उसके आस-पास समुद्र की स्थिति के उग्र से बहुत उग्र रहने की आशंका है।

मछुआरों के लिए चेतावनी : अगले 24 घंटों के दौरान उत्‍तर ओडिशा एवं पश्चिम बंगाल तटों एवं उसके आस-पास के क्षेत्रों के मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की चेतावनी दी गई है।


Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment