मैं गेंदबाजी कोच भरत अरूण सर का ऋणी हूं: तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज - mohammed siraj given credit to his career to this man





नई दिल्ली :  हैदराबाद से ताल्लुक रखने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का चयन न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज के लिए किया गया है. 23 साल के इस गेंदबाज ने बहुत कम समय में अपने प्रदर्शन से सभी को अपना मुरीद बनाया है. यही कारण है कि उनका चयन टीम इंडिया में हुआ है. हालांकि, खुद सिराज को भरोसा नहीं हो रहा है कि उनका चयन इतनी जल्दी टीम इंडिया में हो गया है. उन्होंने इसके लिए काफी संघर्ष किया है. वह ऐसी पृष्ठभूमि से आते हैं, जहां पर हर दिन जीने के लिए संघर्ष करना पड़ता है. टीम में चुने जाने को लेकर सिराज ने एक शख्स को इसका क्रेडिट दिया है.


उनके पिता ऑटो चलाते थे. लेकिन जब से सिराज ने कामयाबी की सीढ़ियां चढ़नी शुरू की, सारे हालात बदल गए. सिराज इस समय आईपीएल में हैदराबाद सनराइजर्स और इंडिया ए की तरफ से खेलते हैं. रणजी में वह अपने प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करते हैं. वह अपने चयन पर कहते हैं कि ‘‘मैं आज जो कुछ भी हूं वह रणजी ट्राफी प्रदर्शन के कारण हूं.



पिछले सत्र में मैंने 40 के करीब विकेट लिये जिससे मेरा आत्मविश्वास बढ़ा. इसके बाद मुझे शेष भारत की टीम में चुना गया. रणजी ट्राफी के कारण मुझे आईपीएल का अनुबंध मिला. इसलिए इस चयन का 60 प्रतिशत श्रेय प्रथम श्रेणी क्रिकेट के प्रदर्शन को जाता है.’



इसके अलावा सिराज अपने क्रिकेट करिअर में एक और शख्स के योगदान को अहम मानते हैं. वह हैं टीम इंडिया के वर्तमान में गेंदबाजी कोच भरत अरुण. सिराज कहते हैं कि भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच भरत अरूण पिछले साल जब हैदराबाद के साथ थे तब उनके टिप्स काफी काम आये.



उन्होंने कहा, ‘‘मैं बयां नहीं कर सकता कि मैं भरत अरूण सर का कितना ऋणी हूं. वह बेहतरीन कोच हैं. पिछले साल वह हैदराबाद टीम के साथ थे और पहली बार मुझे शीर्ष स्तर पर बने रहने के लिये गेंदबाजी से जुड़ी तमाम चीजें सीखीं. उन्होंने मुझे तमाम वैरीएशन के बारे में बताया. इससे मुझे आईपीएल में भी मदद मिली.’
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment