नई दिल्ली. रेलवे जल्द ही एक नई वेबसाइट और ऐंड्रॉयड आधारित IRCTC मोबाइल ऐप लॉन्च करने की तैयारी में है. इससे तेज और आसानी से टिकट बुकिंग हो सकेगी. नई वेबसाइट में आसान लॉग-इन और नैविगेशन सुविधा होगी. टिकट बुकिंग के समय 'टाइम आउट' होने जैसी समस्या का सामना भी नहीं करना पड़ेगा. नई वेबसाइट और ऐप के जरिए रेलवे का ज्यादा से ज्यादा बिजनेस आकर्षित करने का प्लान है.
- रियल टाइम बेसिस पर यात्रियों को ट्रेन के पहुंचने और छूटने के समय का अलर्ट भेजा जाएगा. जिससे यात्री समय से स्टेशन पहुंच सके.
- नए फीचर्स के तहत पैसेंजर्स को कनफर्म टिकट उपलब्ध होने की तारीख बताई जाएगी ताकि वे आसानी से अपनी यात्रा प्लान कर सकें.
- इसके अलावा तत्काल जैसी सेवाओं के गलत इस्तेमाल को भी कम करने की कोशिश की जाएगी.
- यात्रा के दौरान किसी भी तरह की देरी होने पर भी पैसेंजर्स को मोबाइल फोन पर टेक्स्ट अलर्ट भेजा जाएगा. उन्हें देरी की वजह, ट्रेन के अगले स्टेशन और अपने गंतव्य तक पहुंचने का समय भी बताया जाएगा.
- इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) की मदद से शामिल किया जाएगा ताकि यात्रियों को सैटलाइट के इस्तेमाल से ट्रेन की वास्तविक लोकेशन बताई जा सके.
रेलवे अधिकारी के मुताबिक, 'इसकी मदद से रियल टाइम पर किसी भी ट्रेन का लोकेशन ट्रैक किया जा सकेगा.' मौजूदा समय में लोकल स्टेशन अधिकारी ही ट्रेन के आने-जाने का समय बताते हैं. अधिकारी ने ये भी माना कि IRCTC के अलावा दूसरी ट्रैवल वेबसाइट्स काफी आसान और तेज हैं.



0 comments:
Post a Comment