जबरन वसूली और धमकी देने के आरोप में वरिष्ठ पत्रकार विनोद वर्मा गिरफ्तार - senior journalist vinod verma arrested




गाजियाबाद: गाजियाबाद के इंदिरापुरम से वरिष्ठ पत्रकार विनोद वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया. पत्रकार विनोद वर्मा को आज सुबह लगभग 4 बजे  छत्तीसगढ़ पुलिस ने उनके इंदिरापुरम स्थित आवास से गिरफ़्तार किया गया और उनसे करीब 5 घंटे  इंदिरापुरम थाने में पूछताछ की गई. छत्तीसगढ़ में विनोद वर्मा के ख़िलाफ़ धारा 384 यानी जबरन वसूली और धारा 506 यानी धमकी देने का केस दर्ज किया गया है. रायुपर में कुछ सीडी बरामद की गई हैं. आरोप है कि पत्रकार विनोद वर्मा की इनमें भूमिका रही है.



वर्मा एडिटर्स गिल्ड के सदस्य होने के साथ साथ बीबीसी और अमर उजाला के साथ रहे हैं. विनोद वर्मा छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के संबंधी हैं. सूत्रों के मुताबिक, पंडरी इलाके में रहने वाले प्रकाश बजाज नाम के एक शख्स को फोन पर ब्लैकमेल कर धमकी दी गयी थी. उसे कहा गया कि मंत्री की सीडी है. यह शख्स मंत्री का करीबी बताया जाता है. इस मामले में पंडरी थाने में एक FIR दर्ज किया गया और SP अजातशत्रु के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच की एक टीम को दिल्ली रवाना किया गया.


इस मामले में पहले एक दुकान पर छापा मारा गया जहां CD तैयार करायी गयी थी. वहां पुलिस को करीब 1000 सीडी की कॉपी मिली साथ ही वीडियो भी बरामद हुआ जिस से ये सीडी बनायी गयी थी. बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में कुछ सीडी पकड़ी गई हैं जिन्हें बनाने में विनोद वर्मा की भूमिका है.

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment