कांग्रेस का दुर्भाग्य है कि ये बालक बड़ा ही नहीं हो रहा: सिद्धार्थ नाथ सिंह - siddharth nath singh comment on rahul gandhi





नई दिल्ली: यूपी सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि ये कांग्रेस का दुर्भाग्य है कि ये बालक बड़ा ही नहीं हो रहा. वो डायपर से बाहर नहीं निकलना चाह रहे हैं. इससे पहले राहुल गांधी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बेटे जय शाह की कंपनी के मुनाफे को लेकर ट्वीट किया था. "मोदीजी, जय शाह- 'जादा'  खा गया. आप चौकीदार थे या भागीदार? कुछ तो बोलिए."



राहुल गांधी ने मीडिया की एक रिपोर्ट को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा जिसमें दावा किया गया है कि 2014 में भाजपा के सत्ता में आने के बाद पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के बेटे की कंपनी के टर्नओवर में भारी इजाफा हुआ है. राहुल गांधी ने पूछा, ‘‘चौकीदार कहां हैं.’’ राहुल का प्रत्यक्ष संदर्भ मोदी का पूर्व में दिया गया एक बयान था जिसमें उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि वह एक प्रधानमंत्री की तरह व्यवहार करना नहीं चाहते बल्कि देश की संपदा के ‘चौकीदार’ की तरह काम करना चाहते हैं.


गौरतलब है कि कांग्रेस और बीजेपी एक-दूसरे के गढ़ में सेंध लगाने की कोशिश में जुट गई है. गुजरात चुनाव के मद्देनजर राहुल लगातार दौरे कर रहे हैं. अपने कार्यक्रम के दूसरे चरण में राहुल आज वडोदरा और छोटा उदयपुर में कई कार्यक्रम करेंगे. तो दूसरी तरफ बीजेपी अपनी पूरी ताकत आज अमेठी में झोंक रही है. पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की अगुवाई में पार्टी कई कार्यक्रम करने जा रही है. जहां उनके साथ राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी मौजूद रहेंगी.

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment