डीएम ने ई0वी0एम0 मशीनो का निरीक्षण किया DM inspected EVMM machines



गाजियाबाद, ( प्रमुख संवाददाता )  जनपद में स्थानीय निकाय निर्वाचन स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शान्ति पूर्ण सम्पन्न कराने हेतु सभी आवश्यक तैयारियां कर ली गई है। जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी रितु माहेश्वरी ने आज राजकीय पालीटेक्ेिनक में पहुंचकर निगम चुनाव में प्रयोग की जाने वाली ई0वी0एम0 मशीनों की तैयारियो का निरीक्षण किया। पालीटेक्निक में निगम चुनाव के लिए ई0वी0एम0 मशीनों में वैलेट पेपर लगवाकर मतदान के लिए तैयार किया जा रहा हैै। रितु माहेश्वरी ने ई0वी0एम0 की तैयारी में लगे कार्मिको को निर्देशित किया कि यह कार्य एक अत्यन्त संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण कार्य है। इसे पूूरी सजगता व सावधानी से सत्यापित करे। 
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी प्रशासन ज्ञानेन्द्र सिंह ने बताया कि नगर निगम चुनाव में ई0वी0एम0 से मतदान कराया जायेगा। जिसके लिए मशीनों को वैलेट पेपर लगाकर तैयार किया जा रहा है जिलाधिकारी ने तैयार की जा रही मशीनों की क्रास चैकिगं भी करने के निर्देश अधिकारियो को दिये। 
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राजेश कुमार ने बताया कि नगर निगम निर्वाचन में मेयर पद हेतु 1186 तथा पार्षद पद  हेतु भी 1186 ई0 वी0एम0 तैयार की जा रही है मेयर पद हेतु कुल 10 प्रतिशत तथा पार्षद पद हेतु 30 प्रतिशत अतिरिक्त ई0वी0एम0 तैयार की गई है। जिलाधिकारी ने बैलेट पेपरो की गहनता से जांच करने की जरूरत बताते हुये तैयार ई0वी0एम0 की 20 प्रतिशत मशीनों की क्रास चेैकिगं कराने के निर्देश दिये और कहा कि किसी भी ई0वी0एम0 में कोई कमी न रहने पाये। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर पे्रम रजंन सिंह तथा अपर उप जिलाधिकारी अतुल कुमार भी उपस्थित रहे। 



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment