नई दिल्ली: इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म 'बाहुबली' में केवल प्रभास का किरदार या फिर मूवी में सभी कलाकारों के किरदारों को ही नहीं बल्कि फिल्म के विशाल सेट को भी लोगों ने काफी पसंद किया था. माहिष्मती साम्राज्य को लोगों ने काफी पसंद किया था, लेकिन क्या आप इसे असल में देखना चाहते हैं? अगर हां तो आपके लिए एक गुड न्यूज है. दरअसल, फिल्म के लिए तैयार किए गए इस 100 एकड़ के सेट को अब टूरिस्ट के लिए खोल दिया गया है. फिल्म के इस सेट को रामोजी फिल्म सिटी हैदराबाद में बनाया गया था.
हालांकि, इस सेट को देखने के लिए आप लोगों को अपनी जेब छोड़ी ढीली करनी होगी. इस सेट को देखने के लिए सामान्य टिकट की कीमत 1250 रुपए है जबकि सेट के प्रिमियम टिकट के लिए आपको 2349 रुपए देने होंगे. स्टूडेंट्स और कॉरपोरेटर्स के लिए इसकी बुकिंग शुरू की जा चुकी है. इसके बारे में ज्यादा जानकारी के लिए आप रामोजी फिल्म सिटी की साइट पर सर्च कर सकते हैं. यहां आपको इससे जुड़ी सारी जानकारी मिल जाएगी.
रिपोर्ट्स के अनुसार, 100 एकड़ की जगह में बने फिल्म के इस सेट को बनाने के लिए 60 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे और शूटिंग खत्म होने के बाद भी इस सेट को इसी तरह रखा गया. 'बाहुबली' के साम्राज्या का डिजाइन अवॉर्ड विनर प्रोडक्शन, डिजाइनर साबू सिरिल और उनकी टीम ने किया था. इसके सेट को बनाने से पहले उनकी टीम ने लगभग 1500 स्केच बनाए थे, जिसके बाद माहिष्मती के लिए इन डिजाइन्स को फाइनल किया गया था.


0 comments:
Post a Comment