शिमला: हिमाचल प्रदेश में 68 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है. मतदान को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. ऊंचाई वाले इलाकों में सर्दी के बाद भी मतदान केंद्रों के बाहर लोगों की लाइन लगी हुई हैं. दोपहर 12 बजे तक 28.06 फीसदी मतदान होना दर्ज किया गया. दोपहर दो बजे तक यह आंकड़ा 54.09 फीसदी तक जा पहुंचा. महिलाएं तथा बुजुर्ग लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं. लोगों में वोटिंग को लेकर उत्साह का आलम यह है कि मनाली के एक गांव में दुल्हा-दुल्हन शादी के जोड़े में वोट डालने के लिए पहुंचे. उनके साथ पूरी बारात थी. लोगों ने बताया कि शादी के पूरे कार्यक्रम में मतदान की समय खत्म हो जाता, इसलिए फेरे लेने से पहले दुल्हा-दुल्हन ने वोट डालने का फैसला किया.
इन चुनावों में 62 विधायकों सहित 337 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. भाजपा और कांग्रेस, दोनों ही दल अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं. भाजपा से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल ने अपने परिवार के साथ हमीरपुर में वोट डाला. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी को 50 से अधिक सीटें मिलेंगी.



0 comments:
Post a Comment