मतगणना हेतु सभी तैयारियां पूर्णः जिलाधिकारी All preparations for counting of votes: District Magistrate



गाजियाबाद, ( संवाददाता )  जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी रितु माहेश्वरी ने कहा है कि कल जनपद में स्थानीय निकाय निर्वाचन की मतगणना निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न करायी जायेगी। इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाये करली गई है। माहेश्वरी ने निर्वाचन लडरहे सभी प्रत्याशियो से कहा है कि वह शान्ति पूर्ण मतदान सम्पन्न कराने में सहयोग दे। 
रितु माहेश्वरी आज कलेक्टेªट सभाकक्ष में निर्वाचन लड रहे प्रत्याशियो की बैठक को सम्बोधित कर रही थी। जिलाधिकारी ने कहा कि मतगणना स्थल पर प्रत्याशी एवं उनके अभिकर्ता आयोग द्वारा निर्धारित दिशा निर्देशो का अनुपालन करे। उन्होने कहा कि मतगणना स्थल पर एक समय में उम्मीदवार या उनका निर्वाचन अभिकर्ता या मतगणना अभिकर्ता में से कोई एक व्यक्ति मेज पर रह सकता है। महापौर अध्यक्ष पद हेतु प्रत्याशियो को मतगणना एजेन्ट के अतिरिक्त दो व्यक्ति सहायक प्रतिस्थानी के रूप में अनुमन्य होगे। सभी मतगणना अभिकर्ता अपने लिए नियत टेबिल पर ही रहेगें इधर उधर नही घूमेगे। सभी प्रत्याशी मतगणना एजेन्ट ई0वी0एम0 व बैलेट बाक्स का सत्यापन करले और सत्यापन के उपरान्त मतगणना में  सहयोग करेगे।  परिसर के अन्दर कोई ज्वलनशील  पदार्थ, बीडी, सिगरेट, लाइटर चाकू माचिस तथा मोवाइल ले जाना प्रतिबन्धित होगा। नगर निकायो की मतगणना हेतु स्ट्राग रूम प्रातः 7 बजे खोला जायेगा जिसमें प्रत्याशी अथवा उनके प्रतिनिधि उपस्थि रहे। 
नगर निगम के पार्षद पद के वार्ड संख्या- एक से 47 तक की मतगणना पहले प्रारम्भ होगी इसलिए इन वार्डो के प्रत्याशी व अभिकर्ता प्रातः 8 बजे प्रवेश करके तथा वार्ड संख्या 48 से 100 तक के वार्डो की मतगणना हेतु प्रत्याशी व ऐजेन्ट प्रातः 10  बजे मतगणना स्थल पर जायेगे। 
जिलाधिकारी ने कहा कि मतगणना कक्षों में कोई भी अधिकारी कर्मचारी मोवाइल लेकर नही जायेगे। 




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment