नई दिल्लीः यूपी के भदोही में एक्सपायरी डेट के बिस्कुट खाने से 63 बच्चों के बीमार होने की खबर है. यहां सरकार द्वारा संचालित दीन दयाल आश्रम पद्धति विद्यालय में बुधवार को बच्चों को बिस्कुट बांटे गए थे. जिले के रयाँ इलाके में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित उक्त विद्यालय में शाम छह बजे बच्चों को बिस्कुट खाने को दिया गया था, जिसे खाने के थोड़ी देर बाद बच्चों ने सिर में चक्कर आने के साथ पेट में दर्द की शिकायत की और कुछ ही देर में बच्चे उल्टियां करने लगे. जिलाधिकारी ने बताया कि खबर मिलने पर दस एम्बुलेंसों से सभी को अस्पताल ले जाया गया.
इस घटना के बाद मौके पर जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ मुख्य चिकित्सा अधिकारी सतीश सिंह डॉक्टरों की टीम लेकर पहुंचे और बच्चों का तुरंत इलाज शुरू कर दिया. सभी बच्चे 10 से 14 साल के बताए जा रहे है. जिले के प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि हमने बिस्कुट के सैंपल लिए है. ये सभी एक्सपायरी डेट के हैं. जिस किसी ने भी यह लापरवाही की है उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
बच्चों के अभिभावकों ने वहां पहुंचे अधिकारियों और पुलिस से आरोपियों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग उठाई है. हालांकिअस्पताल प्रशासन का कहना है कि फिलहाल सभी बच्चों की स्थिति सामान्य है और सभी खतरे से बाहर हैं.



0 comments:
Post a Comment