अभिनेता कमल हासन के खिलाफ वाराणसी की अदालत में मामला दर्ज Case filed against actor Kamal Haasan in Varanasi court



वाराणसी,  (भाषा) वाराणसी की एक स्थानीय अदालत ने अभिनेता कमल हासन के खिलाफ हिन्दुओं की धार्मिक भावनाओं को कथित रूप से आहत करने वाली टिप्पणी के खिलाफ एक शिकायत पर आज सुनवाई करते हुए मामला दर्ज करने का आदेश दिया । अधिवक्ता कमलेश चंद्र त्रिपाठी ने वाराणसी के एसीजेएम की अदालत में एक याचिका दायर कर हासन पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया था । इस पर आज सुनवाई करते हुए न्यायधीश सुधाकर दुबे ने मामला दर्ज करने का आदेश दिया।

एसीजेएम की अदालत ने याचिका पर अगली सुनवाई के लिए 22 नवम्बर की तारीख निर्धारित की है।

अधिवक्ता का आरोप है कि हासन ने हिन्दुओं और हिन्दू संगठनों को आतंकवादी बताया है जिससे करोड़ों हिन्दुओं की भावनाओं को ठेस लगी है।

उन्होंने हासन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (षष्ठम) की अदालत में याचिका दायर की थी।


Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment