नगर निकाय सामान्य निर्वाचन शान्तिपूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन कटिबद्ध District administration is committed to the peaceful completion of general election



गाजियाबाद, ( संवाददाता )  जनपद में नगर निकाय सामान्य निर्वाचन को निष्पक्ष, निर्वाध स्वतंत्र एवं शान्ति पूर्वक ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन कटिबद्व है। जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी ने कहा कि जनपद में नगर निकाय सामान्य निर्वाचन 2017 को निष्पक्ष स्वंतत्र निर्वाध एवं शान्ति पूर्वक ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूर्ण रूप से कटिबद्व है। और निर्वाचन प्रक्रिया में यदि कोई भी असमाजिक तत्व विघ्न डालने का प्रयास करेगा तो उसके विरूद्व जिला प्रशासन बहुत ही शक्ति के साथ पेश आकर कार्यवाही करेगा। 
उक्त निर्देश जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी ने आज कलेेक्टेªट सभागार में आयोजित बैठक में मौजूद सभी अधिकारियों को दिये। उन्होने सभी अधिकारियो को बूथों के निरीक्षण के निर्देश दिये और कहा कि आवश्यकाता के आधार पर फोर्स की कार्ययोजना तैयार कि जाये ताकि सभी बूथों पर मानको के अनुसार फोर्स की व्यवस्था की जा सके। उन्होने कहा कि नगर निकाय सामान्य  निर्वाचन में जौनल मजिस्टेª, सेक्टर मजिस्टेªट, मास्टर टेªनर आदि अधिकारी एवं कर्मचारियों की टेªनिगं की प्रक्रिया शुरू की जाये ताकि नगर निकाय सामान्य निर्वाचन का कार्य पूर्ण रूप से सम्पन्न कराया जा सके। शहर से अनाधिकृत होडिग्स हटवाये जाये। पोलिंग बूथों पर पानी, बिजली, साफ सफई , बूथों पर नम्बरिगं आदि की व्यवस्था मौहिया करायी जाये। 
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राजेश कुमार, अपर जिलाधिकारी नगर प्रीति जायसवाल उप जिलाधिकारी पे्रम रजंन उप जिलाधिकारी अतुल कुमार सहित  अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे। 



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment