सूरत में पाटीदार आंदोलनके लोगों द्वारा जमकर हंगामा हुआ - gujarat assembly election paas member police bjp office





सूरत: सूरत के वराछा में पाटीदार अनामत आंदोलन समिति के लोगों द्वारा बीजेपी के चुनावी कार्यालय के उद्घाटन के मौके पर जमकर हंगामा हुआ. हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिस बुलानी पड़ी. इसके बाद पुलिस और पाटीदार नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच जमकर बवाल हुआ.

सूरत के वराछा में बीजेपी उम्मीदवार के कार्यालय के बाहर पास के कार्यकर्ताओं ने की जमकर नारेबाजी की. मामला बिगड़ा तो पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ी. 25 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया.

इसके बाद सूरत के वराछा पुलिस थाने का पाटीदारों ने किया घेराव किया. पाटीदारों से निपटने के लिए बड़ी तादाद में पुलिस बल को तैनात करना पड़ा. पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने थाने का घेराव कर रहे पाटीदारों को घसीट कर बाहर निकाला. पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए लोगों मे कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश काजरिया, पास संयोजक अल्पेश कथीरिया और महिलायें भी शामिल हैं.



आपको बता दें कि इससे पहले टिकट की लिस्ट सार्वजनिक होने के बाद सूरत में पार्टी समर्थकों ने कांग्रेस कैंडिडेट प्रफुल्ल तोगड़िया के दफ्तर में हमला कर दिया था और जमकर तोड़ फोड़ मचाई थी.
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment