हाजी हारुन हत्या का खुलासा, दो शातिर शार्प शूटर एवं हत्या कराने वाला गिरफ्तार Haji Haroon murder, two vicious sharp shooter and assassin arrested



कब्जे से एक 30 बोर पिस्टल, एक 315 बोर तमंचा व चोरी की एक बाइक बरामद  

मृतक हाजी हारून फाईल फोटो 

साहिबाबाद,
( संवाददाता )  थाना लिंकरोड़ के महाराजपुर में 14 सितम्बर 2017 को अज्ञात हथियार बंद बदमाशों द्वारा हाजी हारून की दिनदहाड़े गोली मार कर हत्या कर दी गई थी । यह हत्या पुलिसकर्मियों के सामने की गई थी । लोगों के भारी हंगामें के बाद इस मामले में तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गर्ठ थी । जिस सम्बन्ध में थाना लिंक रोड पर मुकदमा अपराध संख्या  472/17 धारा 302 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था।          
         क्राइम ब्रांच द्वारा थाना लिंक रोड पुलिस के सहयोग से इस घटना का खुलासा करते हुए आज सुबह करीब  07.25 बजे  कौशांबी बस अड्डे के पास से तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। 

प्ुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों में हृदेश गूर्जर पुत्र अजीत सिंह निवासी ग्राम सैनी थाना इकोटेक-3 जनपद गौतमबुद्धनगर, यासीन पुत्र उमर मौहम्मद उर्फ मुदरू निवासी ग्राम गौसपुर थाना सिंघावली अहीर जनपद बागपत तथा जाकिर पुत्र हाजी फिदाहुसैन निवासी महाराजपुर थाना लिंकरोड़ जनपद गाजियाबाद हैं । इनमें हृदेश गुर्जर और यासीन दोनों शार्प शूटर हैं तथा जाकिर ने दोनों से मिलकर इस हत्याकांण्ड को अंजाम दिया था । पुलिस ने इनके कब्जे से एक 30 बोर का पिस्टल( आलाकत्ल ) मय 4 जिन्दा कारतूस,  एक तमंचा 315 बोर( आलाकत्ल ) मय 2 जिन्दा कारतूस तथा  एक अपाची मोटर साईकिल चोरी की बरामद की है । 



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment