अगर कांग्रेस उनकी मांगें मान लेती है, तो वे बाहरी समर्थन देने को तैयार हो सकते हैं जिग्नेश मेवाणी - jignesh mevani to meet congress rahul gandhi





अहमदाबाद: गुजरात के दलित नेता जिग्नेश मेवाणी शुक्रवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मिलेंगे. इस दौरान वे कांग्रेस उपाध्यक्ष से 2 नवंबर को अहमदाबाद में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस की ओर से बातचीत के लिए किसी भी तरह का न्यौता ना मिलने पर बात करेंगे. जिग्नेश का कहना है कि अगर कांग्रेस उनकी मांगें मान लेती है, तो वे बाहरी समर्थन देने को तैयार हो सकते हैं.



दरअसल राहुल गांधी दक्षिण गुजरात के दौरे पर हैं, ऐसे में जिग्नेश ने कहा था कि बीजेपी पाटीदारों को कई बार बातचीत के लिए बुला चुकी है, लेकिन दलितों के साथ राजनीतिक छुआछूत की भावना रखी जा रही है क्योंकि दलितों को बातचीत के लिए नहीं बुलाया गया.



जिग्नेश ने बताया कि कांग्रेस की ओर से भी उन्हें अब तक बातचीत के लिए नहीं बुलाया गया था, लेकिन दलितों की 17 मांगें कांग्रेस के समक्ष रखी जा चुकी हैं. राहुल गांधी ने जिग्नेश मेवाणी को बातचीत के लिए बुलाया है.



जिग्नेश और राहुल की मुलाकात कांग्रेस के रोड शो के दौरान नवसारी में होगी. दलितों के नेता जिग्नेश मेवाणी का साफ कहना है कि वे किसी भी राजनीतिक पार्टी में शामिल नहीं होंगे, लेकिन अगर कांग्रेस ने उनकी बात मान ली, तो वे कांग्रेस को बाहर से समर्थन दे सकते हैं.


Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment