लखनऊ पहुंचते ही सीएम योगी रायबरेली NTPC हादसे के पीड़ितों से मिलने सिविल अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री योगी - up cm yogi adityanath reaches civil hospital in lucknow meeting with ntpc victims





लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मॉरिशस के दौरे से लौट चुके हैं. लखनऊ पहुंचते ही सीएम योगी ऊंचाहार हादसे के पीड़ितों से मिलने सिविल अस्पताल पहुंचे. बुधवार को रायबरेली के ऊंचाहार में NTPC के प्लांट में बॉयलर फटने से 30 ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी.

हादसे में करीब 100 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कुछ घायलों को लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. साथ ही गंभीर रूप से घायल लोगों को दिल्ली के सफदरजंग और एम्स अस्पताल में रेफर किया गया है. हादसे के तुरंत बाद सीएम योगी ने मृतकों को परिजनों को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपए के मुआवजे का एलान किया था.

एनटीपीसी हादसे के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी गुजरात दौरा बीच में छोड़कर पीड़ितों से मिलने रायबरेली पहुंचे थे. केंद्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री आरके सिंह ने भी ऊंचाहार जाकर पीड़ितों का हाल जाना. हादसे की जांच के लिए एक्सपर्ट की एक टीम बनाई गई है जो कि 30 दिन के अंदर जांच कर रिपोर्ट देगी. वहीं प्लांट के बड़े अधिकारी रविंद्र सिंह राठी ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस कर घटना का ब्यौरा मीडिया के सामने रखा और माना कि मशीन में खामियां थीं.

मृतकों को एनटीपीसी की तरफ से 20 लाख रुपये, गंभीर घायलों को 10 लाख, मामूली घायलों को 2 लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा. इसके अलावा वर्कर कंपनसेशन के तहत 8 लाख रुपये दिए जाएंगे. इसके अलावा केंद्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री आरके सिंह ने मामले की जांच कमेटी गठित कर दी है. एस के राय की अगुवाई में एक कमेंटी घटना की जांच करेगी.
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment