सलमान की बोरिंग लाइफ को इंट्रेस्टिंग बना देते हैं जर्नलिस्ट - salman khan talk about his life




नई दिल्ली: सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'टाइगर जिंदा है' को लेकर काफी व्यस्त हैं. इसी बीच उन्होंने गुरुवार को एक कार्यक्रम में बताया कि उनकी लाइफ बहुत बोरिंग हैं और वह बोरिंग लाइफ जीते हैं, लेकिन जर्नलिस्ट उनकी लाइफ को बहुत इंट्रेस्टिंग बना देते हैं.

कार्यक्रम में उन्होंने फिल्म 'पद्मावती' पर बात करते हुए कहा कि इस फिल्म पर बैन लगाना गलत है. उन्होंने कहा कि बिना फिल्म देखे 'पद्मावती' पर राय बनाना गलत है. साथ ही उन्होंने कहा कि किसी की भावनाएं आहत नहीं की जानी चाहिए. यही नहीं, सलमान ने बाल झड़ने की समस्या पर भी बात की. उन्होंने बताया कि इससे डरने की बजाय इसका सामना किया जाए. साथ ही उन्होंने कहा कि हेयर इम्प्लांट्स से जरूर सहायता मिलती है.

बता दें, फिल्म 'टाइगर जिंदा है' में सलमान के साथ कैटरीना कैफ नजर आने वाली हैं. सलमान की इस फिल्म का उनके फैन्स काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. यह फिल्म पिछले काफी समय से चर्चा में बनी हुई है और इस फिल्म में काफी समय बाद सलमान खान और कैटरीना कैफ एक साथ नजर आने वाले हैं.

दरअसल, यह फिल्म 2012 की सुपरहिट फिल्म 'एक था टाइगर' का सीक्वल है. फिल्म के सेट से अक्सर सलमान खान की या कैटरीना कैफ की कोई ना कोई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है. हाल ही में फिल्म का ट्रेलर भी लॉन्च किया गया था, जिसके बाद लोगों में फिल्म देखने का क्रैज पहले से ज्यादा बढ़ चुका है. 

ट्रेड उम्मीद कर रहा है कि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत मिलेगी. फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ इस साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज की जाएगी, क्योंकि इस साल ईद पर रिलीज हुई सलमान खान की ‘ट्यूबलाइट’ बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. जिस कारण हर किसी की निगाहें 'टाइगर ज़िंदा है' के ऊपर है.

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment