आपको सबसे सस्ता होम लोन दे रहा है एसबीआई - sbi cut lending rates other may follow tut





आप घर खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो एसबीआई आपको सबसे सस्ता होम लोन दे रहा है. एसबीआई ने होम लोन की दर 0.5 फीसदी की कटौती की है. इस कटौती के बाद बैंक की होम लोन की दर 8.30 फीसदी हो गई है. मौजूदा समय में यह दर सबसे कम है.



ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि अन्य बैंक भी लोन की दर में कटौती कर सकते हैं और आम आदमी को सस्ते कर्ज का तोहफा मिल सकता है.



एसबीआई ने ऑटो लोन पर भी ग्राहकों को राहत दी है. बैंक ने ऑटो लोन पर ली जाने वाली ब्याज दर 0.05 फीसदी घटा दी है. इस कटौती के बाद अब यह 8.70 फीसदी पर आ गई है. नई दरें 1 नवंबर से लागू हो चुकी हैं.

हालांकि अभी तक दूसरे बैंकों ने इस मोर्चे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं की है. विशेषज्ञों का कहना है कि एसबीआई की तरफ से दर में कटौती करने के बाद अन्य बैंक भी इस राह पर आगे बढ़ सकते है.



कर्ज देने के लिए एमसीएलआर नया मानक तय किया गया है. मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट (एमसीएलआर) वो रेट होता है, जिसके नीचे बैंक कर्ज नहीं दे सकते.

हालांकि कुछ खास मामलो में इस  रेट  से नीचे कर्ज देने की छूट होती है. इसके लिए आरबीआई की तरफ से पूर्व में ही मानक तय किए हुए हैं.

एमसीएलआर को 1 अप्रैल, 2016 को नए मानक के तौर पर तय किया गया था. भारतीय स्टेट बैंक ने पिछले 10 महीनों में पहली बार यह कटौती की है.
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment