किसी भी सीरीज की तैयारी के लिए समय की जरूरत होती है: कोहली - team india needs time to prepare for any cricket series virat kohli




टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली ने लगातार क्रिकेट सीरीज आयोजित होने और खराब प्लैनिंग को लेकर कहा है कि किसी भी सीरीज की तैयारी के लिए समय की जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि सीरीज की तैयारी के लिए एक महीना का वक्त होना चाहिए, लेकिन हमें तय कार्यक्रम के मुताबिक ही तैयारी करनी होती है।


विराट की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम फिलहाल श्री लंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रही है। इसके बाद भारत और श्री लंका के बीच 3 मैचों की वनडे और 3 टी20 मैच खेले जाएंगे। कोहली ने कहा कि अधिक क्रिकेट से खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर असर पड़ रहा है।

भारतीय कप्तान ने कहा, 'इस सीरीज के बाद हमें साउथ अफ्रीका के खिलाफ क्रिकेट सीरीज खेलनी है। हमें साउथ अफ्रीका जाने से पहले सिर्फ 2 दिन का समय मिला है। हमारे पास कोई विकल्प नहीं है और इस स्थिति में खुद को फिट करना है। क्या हमें एक महीने की छुट्टी मिली थी लेकिन हमने बेहतर तैयारी की। जो हमारे पास है, हमें उसी तरह खुद को तैयार करना है।'

नागपुर में उन्होंने कहा, 'हमारा शेड्यूल काफी व्यस्त है और हमें भी समय चाहिए होता है जिसका हम भविष्य में इस्तेमाल कर सकें जिस तरह दूसरी टीमें करती हैं। जब हम विदेश जाते हैं तो दूसरी टीमें काफी समय लेती हैं लेकिन आप देखिए कि हमें किसी सीरीज की तैयारी के लिए कितना समय मिलता है।'

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment